Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Masked miscreants robbed a mason of his bike and mobile phone at Tighra embankment.

Gorakhpur News: तिघरा तटबंध पर नकाबपोश बदमाशों ने राजमिस्त्री से बाइक और मोबाइल लूटा

Fri, 05 Dec 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants robbed a mason of his bike and mobile phone at Tighra embankment.
गगहा। गोरखपुर-देवरिया सीमा से करीब 500 मीटर दूरी पर तिघरा तटबंध पर बुधवार देर रात एक राजमिस्त्री का नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही गगहा, झंगहा और देवरिया जिले के एकौनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, झंगहा थाना क्षेत्र के रानापार निवासी राजमिस्त्री राहुल विश्वकर्मा बुधवार देर रात बड़हलगंज से काम करके घर लौट रहा था। गगहा थाना क्षेत्र के कराहकोल पुल से आगे बढ़ते हुए जब वह तिघरा तटबंध पर पहुंचा तभी घात लगाए बैठे नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा दिखाकर बाइक व मोबाइल छीन लिया। घटना की सूचना के बाद गगहा, झंगहा और देवरिया जिले के एकौना थाना की पुलिस देर रात ही मौके पर पहुंच गई। जांच में पाया गया कि वारदात देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र में हुई है, जिसके बाद एकौना पुलिस ने केस टेकओवर कर लिया। पुलिस पूरी रात पीड़ित राहुल के साथ इलाके में तलाशी अभियान चलाती रही लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के बाद बृहस्पतिवार को गगहा पुलिस ने गजपुर, असवनपार और सोहगौरा सीमा क्षेत्रों में चेकिंग तेज कर दी। पुलिस संदिग्धों की गहन तलाशी लेती दिखी। थाना प्रभारी गगहा अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि घटना के बाद सीमा क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और बदमाशों की तलाश में टीमों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed