फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   masik shivratri 2021 in june date shubh muhurat puja vidhi

Masik Shivratri 2021: जानिए कब है मासिक शिवरात्रि, किस विधि से पूजन-अर्चन करने पर महादेव होते हैं प्रसन्न

Mon, 07 Jun 2021 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Jun 2021 12:39 PM IST
सार

क्रोध, ईर्ष्या और लालच दूर करता है मासिक शिवरात्रि व्रत, भक्त कल विधि से पूजन-अर्चन कर महादेव को करेंगे प्रसन्न।

विज्ञापन
masik shivratri 2021 in june date shubh muhurat puja vidhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

मासिक शिवरात्रि 8 जून मंगलवार को मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रख पूजन-अर्चन करने वाले भक्तों पर महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस व्रत को रखने वाले उपासकों को अपनी इंद्रियों को नियंत्रण रखने में मदद मिलती है साथ ही क्रोध, ईर्ष्या, अभिमान और लालच जैसी भावनाएं उसके अंदर प्रवेश नहीं कर पाती हैं।

विज्ञापन


मासिक शिवरात्रि का महत्व
पंडित अवधेश मिश्रा के अनुसार, हर महीने आने वाली मासिक शिवरात्रि व्रत को प्रभावशाली माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मासिक शिवरात्रि में व्रत रखने और भगवान शिव की सच्चे मन से पूजन-अर्चन करने वाले भक्तों की सभी मनोमनाएं पूरी होती हैं। इस दिन व्रत करने से हर मुश्किल कार्य आसान हो जाते हैं और व्रती की सारी समस्याएं दूर होती हैं। जो कन्याएं मनोवांछित वर पाना चाहती हैं, इस व्रत को करने के बाद उन्हें उनकी इच्छा अनुसार वर मिलता है। साथ ही विवाह में आ रही रुकावटें भी दूर होती हैं।
विज्ञापन


मासिक शिवरात्रि पूजन विधि
पंडित जोखन पांडेय के अनुसार इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि कर लें और फिर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद घर में या किसी मंदिर में जाकर भगवान शिव के साथ उनके परिवार की पूजा करें। शिवलिंग का रुद्राभिषेक जल, घी, दूध, शक्कर, शहद, दही आदि से करें। शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और श्रीफल चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान शिव की धूप, दीप, फल और फूल आदि से पूजा करें। शिव पूजा करते समय आप शिव पुराण, शिव स्तुति, शिव अष्टक, शिव चालीसा और शिव श्लोक का पाठ करें। शाम के समय फलाहार ग्रहण करें। रात्रि जागरण कर शिव परिवार परिवार की उपासना करें। अगले दिन भगवान शिव की पूजा करें और ब्राह्मण को भोजन करा कर दान करें फिर व्रत का पारण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed