फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Married women keep Vat Savitri fast for long life of husband

Gorakhpur News: सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा वट सावित्री व्रत

Fri, 19 May 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Married women keep Vat Savitri fast for long life of husband
- महिलाओं ने विधि-विधान से की वट वृक्ष की पूजा
विज्ञापन

- पूजन के बाद महिलाओं ने किया व्रत का पारण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। वट सावित्री का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया। सुहागिनों ने व्रत रखकर वट वृक्ष (बरगद) की परिक्रमा कर पति के लंबी उम्र की कामना की। धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सुबह स्नान ध्यान के बाद सुहागिन महिलाओं ने व्रत का संकल्प लिया और विविध प्रकार के व्यंजन बनाने में जुट गईं। व्यंजन तैयार होने के बाद सुहागिनों ने सोलह शृंगार किया। इसके बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित पंत पार्क, रेती चौक, गोरखनाथ, डेयरी कॉलोनी, कौवा बाग, मानसरोवर मंदिर समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे वट वृक्षों के पास पहुंचीं। ब्रह्मा सावित्री व सावित्री सत्यवान का प्रतीक बनाकर उनकी विधि पूर्वक आराधना की। पूजन में सुहाग की सभी सामग्रियां शामिल थीं। वट वृक्ष की जड़ को जल अर्पित करने के बाद महिलाएं उसकी परिक्रमा के दौरान सूत से वट वृक्ष के तने को लपेटती जा रहीं थीं। कुछ महिलाओं ने तने में 108 बार तो कुछ ने सात बार सूत लपेटकर अनुष्ठान को पूर्ण किया। इसके बाद उन्होंने वट सावित्री व्रत की प्रचलित कथाओं को सुना। कथा सुनने के बाद पूजन में चढ़ाई गई सामग्री को उन्होंने पुरोहित को दान दिया। दान देने के बाद वट वृक्ष की कली को पानी के साथ निगलकर महिलाओं ने व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed