फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Married woman's body found hanging from fan, suspected of murder

पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

Fri, 20 Aug 2021 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from fan, suspected of murder
पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

कौड़ीराम। बांसगांव थाना क्षेत्र के धस्का गांव में बृहस्पतिवार की सुबह 25 वर्षीय महिला का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। महिला के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर और जेठानी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत धस्का निवासी विश्वनाथ यादव के पुत्र अनिल यादव की शादी दो वर्ष पूर्व बड़गो थाना रामगढ़ ताल, गोरखपुर निवासी केशव यादव की पुत्री नेहा यादव के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह घर के सदस्य जब सोकर उठे तो नेहा का कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आई तो बगल की खिड़की से आवाज देने गए तो अंदर पंखे से लटका शव देखा। परिजनों के अनुसार नेहा का शव उसके ही दुपट्टे से लटका हुआ था। इसकी सूचना बांसगांव पुलिस को दी गई। मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद नेहा के भाई अभिषेक यादव ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए आए दिन बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। अभिषेक ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। शव मिलने की सूचना पर सीओ बांसगांव श्यामदेव बिंद और एसओ बांसगांव राणा देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मायके पक्ष ने तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। इसके आधार महिला के पति, सास, ससुर और जेठानी के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed