फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Married woman found hanging, parents suspect murder

Gorakhpur News: सुबह विवाद हुआ...फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई

Sun, 18 Jan 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 18 Jan 2026 01:06 AM IST
सार

कुशीनगर के रामकोला हरपुर माफी निवासी पूजा की शादी दो साल पहले पिपराइच थाना क्षेत्र निवासी जसवंत पासवान से हुई थी। जसवंत दिल्ली में पेंट पॉलिश का काम करते हैं। मृतका के भाई प्रदीप ने बताया कि शनिवार सुबह घर में विवाद हुआ था। इसके बाद पूजा का शव फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
Married woman found hanging, parents suspect murder
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम उजरी पट्टी में शनिवार सुबह 23 वर्षीय विवाहिता पूजा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


कुशीनगर के रामकोला हरपुर माफी निवासी पूजा की शादी दो साल पहले पिपराइच थाना क्षेत्र निवासी जसवंत पासवान से हुई थी। जसवंत दिल्ली में पेंट पॉलिश का काम करते हैं। मृतका के भाई प्रदीप ने बताया कि शनिवार सुबह घर में विवाद हुआ था। इसके बाद पूजा का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


चारपाई पर शव रखकर दाह संस्कार की तैयारी की जा रही थी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। विवाहिता के पति जसवंत ने बताया कि वे अपनी मां के साथ एक दिन पहले बुआ के घर गए थे। वहां बुआ की बेटी ने उनकी पत्नी के बारे में कुछ बताया था। मोबाइल चैट भी दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने ससुर को भी जानकारी दी थी। घटना के समय पत्नी घर में अकेली थी। पति ने बताया कि घटना कैसे हुई, उन्हें पता नहीं है। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed