{"_id":"619e61065e26af37a36a6bf4","slug":"married-woman-died-due-to-burning-dowry-murder-case-on-six","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: विवाहिता की जलने से मौत, छह पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: विवाहिता की जलने से मौत, छह पर दहेज हत्या का केस
Wed, 24 Nov 2021 09:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Nov 2021 09:27 PM IST
सार
मृतका की मां गायत्री का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही आरती के ससुराल वाले दहेज के लिए उसे परेशान करते थे। मंगलवार की रात बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में पिपरौली गीडा थाना क्षेत्र के बेलवाडाड़ी गांव की एक विवाहिता की मंगलवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पति व सास सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बेलवाडाड़ी गांव के अमित कुमार गौड़ की शादी दो वर्ष पूर्व बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा सेंगर निवासी कनथू की पुत्री आरती से हुई थी। मृतका की मां गायत्री का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही आरती के ससुराल वाले दहेज के लिए उसे परेशान करते थे।
विज्ञापन
मंगलवार की रात बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। दाह संस्कार की तैयारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर पति अमित व सास चांदनी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन