फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   married girl dead body found by hanging in basti

छह महीने पहले हुई थी शादी, दुल्हन ने फंदे से लटककर दे दी जान

Sat, 17 Oct 2020 05:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Oct 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
married girl dead body found by hanging in basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रुधौली नगर पंचायत के विन्ध्यवासिनी नगर रघुनाथपुर गांव में एक नवविवाहिता का शव शुक्रवार देर रात को उसके ही घर में फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रुधौली नगर पंचायत के विन्ध्यवासिनी नगर रघुनाथपुर निवासी संदीप कुमार की शादी इसी साल लॉकडाउन के दौरान अप्रैल माह में सिद्धार्थनगर बांसी कोतवाली के मसिना निवासी रामनिरंजन की बेटी मंगीता के साथ हुई थी। संदीप मुंबई में एक कंपनी में नौकरी करता था। करीब दो माह पूर्व वह मुंबई में चला गया था। इसके बाद मंगीता भी अपने मायके चली गई।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पूर्व गांव लौटी मंगीता अपनी सास अनारकली के साथ ससुराल में रह रही थी। सास अनारकली ने बताया कि शुक्रवार की रात मजदूरी करके वह घर पहुंची तो दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने के बाद दरवाजा न खुलने पर कच्ची दीवार की एक ईंट हटाकर देखा तो अंदर रोशनदान में बंधी रस्सी से मंगीता लटकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहू को फंदे से लटकते देख सास चीखने चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मायके वालों के समक्ष शव को नीचे उतारने के साथ पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगा।

खेत में बने छप्पर में मिला शख्स का शव

जिले के लालगंज थानां क्षेत्र के बानपुर निवासी राजेश (35) पुत्र हरिराम का शव शुक्रवार की देर रात गांव के बाहर बने उसके छप्पर की बड़ेर में नॉयलान की रस्सी से लटकता मिला। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।

परिजनों के अनुसार मेहनत-मजदूरी करने वाला मृतक राजेश अक्तूबर माह में जालंधर गया था। करीब तीन दिन पहले ही गांव लौट आया था। परिवार में पत्नी मालती के अलावा तीन बेटियों की जिम्मेदारी उस पर थी। पत्नी के अनुसार शुक्रवार की सुबह भोजन करने के बाद निकला राजेश देर शाम तक घर नहीं लौटा। शनिवार की सुबह गांव के बाहर फूल तोड़ने गए एक बालक की नजर छप्पर में लटकते राजेश के शव पर पड़ी।

पत्नी के अनुसार गांव के बाहर खेत में जिस छप्पर में शव मिला, वहां उसके ससुर रहते थे, लेकिन बरसात से जलजमाव के कारण अब वे भी घर पर रहने लगे। प्रभारी निरीक्षक लालगंज ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि काम-धंधे को लेकर राजेश मानसिक तनाव में था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed