फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Married a woman from Gorakhpur by pretending to be a doctor, then started demanding money

Gorakhpur News: डॉक्टर बताकर धोखे से कर ली शादी, केस दर्ज- ससुराल पहुंची तो खुला फर्जी डिग्री का खेल

Sun, 19 May 2024 01:00 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 19 May 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन
Married a woman from Gorakhpur by pretending to be a doctor, then started demanding money
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

शाहपुर के अदित्यपुरी तिराहा के पास रहने वालीं डॉ. पल्लवी मिश्रा ने मूल रूप से प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी व वर्तमान में लखनऊ के गुडम्बा इलाके के रहने वाले पति सौम्य तिवारी के अलावा राजेन्द्र, आत्माराम, सौरभ, सुषमा मिश्र व शैलेश पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का केस कराया है। आरोप है कि परिजन डॉक्टर बताकर शादी किए बाद में ससुराल जाने पर सच्चाई मालूम चली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शाहपुर पुलिस को दी तहरीर में डॉ. पल्लवी मिश्रा ने बताया कि वह हरदोई में राजकीय चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। 28 नवंबर 2021 को उनकी शादी सौम्य तिवारी से हुई। शादी से पहले वे लोग सौम्य को डॉक्टर बताए थे। लोकलाज के डर से शादी हो गई।
विज्ञापन


कार व लाखों रुपये उपहार दिया गया। बाद में और दहेज ससुराल वाले मांगने लगे। फिर घर से मारपीट कर निकाल दिया। कहा कि प्राइवेट क्लिनिक चलाने के लिए पैसे लाओ। मना करने पर गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया गया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed