फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Marriage took place on Lake View Cruise at Ramgarhtal in Gorakhpur, people enjoyed a lot.

लेक व्यू पर वैवाहिक रस्म: गोरखपुर में पहली बार क्रूज पर हुई शादी, बैंड...बाजा, बारात के साथ खूब झूमें बाराती

Sat, 08 Feb 2025 05:29 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 05:29 PM IST
सार

बलिया के रहने वाले एक जोड़े ने अपनी शादी इस लेक व्यू क्रूज पर की। बैंड..बाजा और बारात के साथ पूरी शादी इस क्रूज पर संपन्न हुई। शादी के अलावा विदाई तक सभी मांगलिक कार्यक्रम इसी क्रूज पर संपन्न हुए।

विज्ञापन
Marriage took place on Lake View Cruise at Ramgarhtal in Gorakhpur, people enjoyed a lot.
इसी जोड़े ने रामगढ़ताल क्रूज पर शादी की - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित लेक क्वीन यानी क्रूज पर एक अनोखी शादी हुई है। अभी तक हेलीकॉप्टर से फिर मैरिज हॉल या घर के दरवाजे पर शादी होते देखा और सुना होगा, लेकिन पहली बार क्रूज रामगढ़ताल की लहरों के बीच क्रूज पर शादी के आयोजन को संपन्न किया गया।

विज्ञापन


इस देश की पहली शादी बताई जा रही है, जो मिडिल क्लास वर्ग में ऐसे क्रूज पर आयोजित की गई। बलिया के रहने वाले एक जोड़े ने अपनी शादी इस लेक व्यू क्रूज पर की।
विज्ञापन

 

Marriage took place on Lake View Cruise at Ramgarhtal in Gorakhpur, people enjoyed a lot.
दुल्हन की तरह क्रूज को भी सजाया गया - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
बैंड..बाजा और बारात के साथ पूरी शादी इस क्रूज पर संपन्न हुई। शादी के अलावा विदाई तक सभी मांगलिक कार्यक्रम इसी क्रूज पर संपन्न हुए।

इसको लेकर दुल्हन की तरह क्रूज को सजाया गया और आसपास के जगह को भी डेकोरेट किया गया। झालरों फूल और अलग-अलग चीजों से इसे खास तरह से सजाया गया। तकरीबन डेढ़ सौ लोगों के एक साथ क्षमता वाले एक क्रूज पर शादी आयोजन में कुल 140 लोग मौजूद थे। इन सभी के लिए ये एक अद्भुत पल था कि पानी के बीचो-बीच में क्रूज पर यह शादी संपन्न कराई गई, जिसके वो गवाह भी बनें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed