फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   marriage of loving couple done in police post at Deoria

देवरिया: पुलिस चौकी में कराई गई प्रेमी युगल की शादी, चार साल से दोनों के बीच था प्रेम संबंध

Wed, 15 Dec 2021 06:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Dec 2021 06:36 PM IST
सार

युवती के पिता ने युवक पर परेशान करने का आरोप लगाकर की थी शिकायत, पुलिस की पहल पर दोनों के परिजन शादी कराने के लिए हुए तैयार।

विज्ञापन
marriage of loving couple done in police post at Deoria
पुलिस चौकी में हुई शादी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में चार वर्ष से प्रेम करने वाले प्रेमी युगल की मुराद बुधवार को उस वक्त पूरी हो गई, जब पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करके दोनों के परिजनों को समझाकर शादी के लिए राजी कराया। उसके बाद महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की प्रभारी की देखरेख में दोनों के परिजनों की उपस्थिति में प्रेमी युगल की चौकी परिसर में शादी कराई गई।

विज्ञापन


मईल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव की रहने वाली युवती रूबी की करजहां गांव के शिवम से चार साल से दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। युवती के परिजन इसका विरोध कर रहे थे। बुधवार को युवती के पिता ने महिला रिपोर्टिंग चौकी पहुंचकर शिवम पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन


प्रभारी प्रियंका मिश्रा ने युवती व युवक को चौकी पर बुलाया। युवक और युवती ने चौकी पर पहुंचकर बताया कि दोनों प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं। शिवम ने बताया कि परिजन इस शादी के पक्ष में नहीं हैं। फिर चौकी प्रभारी की मौजूदगी में घंटों पंचायत हुई। उसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर प्रेमी युगल की शादी कराने पर सहमती बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस की देखरेख में दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाया। फिर परिणय सूत्र में बंध गए। वहीं दोनों पक्षों के परिजनों ने प्रेमी युगल को आशीर्वाद दिया। फिर युवती अपने पति के साथ ससुराल चली गई।


चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक और युवती के बीच तकरीबन चार साल से प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, पर दोनों के परिवार में सहमति नहीं बन पा रही थी। बुधवार को दोनों के परिजन शादी कराने के लिए तैयार हो गए। उसके बाद युवक और युवती की शादी करा दी गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed