फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Marriage is a religious sacrament of human life: Rakesh Shastri

Gorakhpur News: विदेश भेजने वाली गैलेक्सी कंपनी के मालिक पर एक और केस

Thu, 27 Jun 2024 05:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 27 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Marriage is a religious sacrament of human life: Rakesh Shastri
कैंट इलाके के सिंघड़िया में विदेश भेजने वाली गैलेक्सी कंपनी के मालिक मनीष यादव पर जालसाजी का एक और केस दर्ज हुआ है। सहजनवां इलाके के रहने वाले युवक ने दुबई भेजने के नाम पर 55 हजार रुपये लेकर हड़पने का आरोप लगाया है। कैंट पुलिस आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सहजनवां इलाके के बरईपार निवासी विशाल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह छह माह पहले सिंघड़िया स्थित गैलेक्सी कंपनी के ऑफिस पहुंचा तो उसकी मुलाकात मनीष यादव से हुई। मनीष ने दुबई भिजवाने के लिए एक लाख रुपये की मांग की और कहा, दुबई में अच्छी पगार पर नौकरी मिल जाएगी। 50 हजार पहले और 50 हजार रुपये वीजा आने पर देना पड़ेगा।विशाल ने उसकी बातों में आकर 40 हजार रुपये नकद और 15 हजार रुपये खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किया। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद वीजा आने पर भेजने का आश्वासन दिया गया। दो माह बाद भी जब मनीष की तरफ से कोई सक्रियता नहीं दिखी तो उन्होंने उससे पूछा। आरोप है कि पहले तो वह टाल-मटोल करता रहा। बाद में रुपये मांगने पर जानमाल की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

मलेशिया भेजने के नाम पर हड़पे थे एक लाख रुपये

महराजगंज के पनियरा निवासी सुजीत कुमार से मलेशिया भेजने के नाम पर भी 10 दिन पहले एक लाख की ठगी का मामला सामने आया था। कैंट पुलिस आरोपी गैलेक्सी कंपनी के मालिक दरगहिया निवासी मनीष यादव पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि आठ माह पहले पीड़ित की मुलाकात मनीष से हुई। बेरोजगार जान उसने एक लाख में मलेशिया भेज अच्छी नौकरी दिलाने को कहा। पीड़ित उसके सिघड़िया स्थित गैलेक्सी दफ्तर गया। दो बार में एक लाख व मेडिकल के लिए 10 हजार दिया, लेकिन आजतक उसे विदेश नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed