{"_id":"6ade727e76596eb8ed018026","slug":"markets-become-lively-with-karwa-chauth-shopping-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1497516-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: करवाचौथ की खरीदारी से बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: करवाचौथ की खरीदारी से बाजारों में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
असुरन चौराहे के पास लगी दुकानों से करवा चौथ व्रत के लिए खरीददारी करती महिला। फोटो - संवाद।
- फोटो : samvad
गोरखपुर। करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पूजन सामग्री की दुकानों पर चलनी, करवा, पूजा की थाली और अन्य जरूरी सामान सज गए हैं। इस बार डिजाइनर थाली और फैंसी करवा सेट भी महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं।
बाजार में चलनी, करवा और पूजन सामग्री के सेट 150 से 750 रुपये तक में उपलब्ध हैं। वहीं, सजावटी थाली और आकर्षक डिजाइन वाले करवा सेट 300 से 500 रुपये तक में मिल रहे हैं। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने पहले से ही पर्याप्त सामान मंगा लिया है। गोलघर के दुकानदार गुलमान ने बताया कि करवाचौथ से पहले ही काफी सामान के ऑर्डर दे दिए गए थे। इस बार पूरी पूजन सामग्री के सेट के साथ अलग-अलग डिजाइन की थालियां और करवा सेट भी उपलब्ध हैं। पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष पूजा थालियां भी तैयार की गई हैं।
।