फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many trains cancelled due to protests against Agnipath scheme Wherever the tourists have gone, they are stuck

Trains Canceled: सैलानियों के लिए सफर मुश्किल, ट्रेनों के रद्द होने से सैकड़ों लोगों की बढ़ी परेशानी, कर रहे मानसिक और आर्थिक चोट का सामना

Mon, 20 Jun 2022 08:38 AM IST
शाहरुख खान राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Jun 2022 08:38 AM IST
सार

गोरखपुर से सैकड़ों परिवार जम्मू, कश्मीर, देहरादून और मसूरी में छुट्टियां मनाने गए हैं। इधर, देश भर में सेना भर्ती को लेकर चल रहे बवाल के चलते ट्रेनें रद की जा रही हैं। ऐसे में जिन लोगों ने दो से तीन महीने पहले रिजर्वेशन कराया है, ट्रेनों के न चलने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
many trains cancelled due to protests against Agnipath scheme Wherever the tourists have gone, they are stuck
फाइल फोटो

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों में ठंडी जगहों पर घूमने गए बहुत सारे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सेना में अग्निपथ योजना के बढ़ते विरोध के चलते ज्यादातर ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। सैलानी जहां गए हैं वहीं फंसे हुए हैं। वापसी की राह बहुत मुश्किल हो गई है। शहर से भी कई परिवार ऐसे हैं, जिन्हें ट्रेन निरस्त होने से मानसिक व आर्थिक चोट का सामना करना पड़ रहा है। ‘अग्निपथ’ ने सैलानियों के लिए मुश्किल बना दिया है।
विज्ञापन


गोरखपुर से सैकड़ों परिवार जम्मू, कश्मीर, देहरादून और मसूरी में छुट्टियां मनाने गए हैं। इधर, देश भर में सेना भर्ती को लेकर चल रहे बवाल के चलते ट्रेनें रद की जा रही हैं। ऐसे में जिन लोगों ने दो से तीन महीने पहले रिजर्वेशन कराया है, ट्रेनों के न चलने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। टैक्सी, पार्ट जर्नी या फ्लाइट जैसे विकल्प तलाश रहे हैं, वहीं होटल में रुकने के चलते बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन


केस एक
राप्तीनगर के मनोज कुमार अपने पूरे परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने कश्मीर गए थे। पांच दिनों तक कश्मीर की वादियों का आनंद लिया। जम्मू से उन्हें 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस से शुक्रवार को आना था। लेकिन, ट्रेन का संचलन निरस्त कर दिया गया। जम्मू में ही उन्होंने पूरे परिवार के साथ होटल में गुजारा और शनिवार को 12588 में टिकट के लिए कोशिश किया तो पता चला कि ट्रेन रद्द कर दी गई है। अब वह ट्रेन से दिल्ली जाएंगे और वहां से बस से लौटेंगे। उनकी पूरी यात्रा का मजा खराब हो गया है और आर्थिक बोझ अलग से बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो
रुस्तमपुर के राकेश मिश्रा परिवार के साथ घूमने दार्जिलिंग गए हुए हैं। तीन दिनों तक घमूने के बाद शुक्रवार को उन्हें बाघ एक्सप्रेस से लौटना था। पूरे परिवार के साथ जब वे स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन निरस्त कर दी गई हैं। अब वह टैक्सी रिजर्व करके कोलकाता पहुंचे हैं। रविवार को वह फ्लाइट से गोरखपुर लौटेंगे। राकेश कहते हैं, यह टूर उन्हें बहुत महंगा पड़ गया। रुपये खत्म हो गए तो उधर 20 हजार रुपये मंगाए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed