फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many train stoppage cancelled

ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस मगहर और मुंडेरवा स्टेशन पर नहीं रुकेगी

Fri, 09 Oct 2020 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
many train stoppage cancelled
ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस मगहर और मुंडेरवा स्टेशन पर नहीं रुकेगी
विज्ञापन

लखनऊ इंटरसिटी का मगहर, जरवल रोड में ठहराव खत्म
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने गोरखपुर के रास्ते चलने वाली 11 ट्रेनों का ठहराव छोटे स्टेशनों पर बंद कर दिया है। जिन ट्रेनों का ठहराव खत्म किया गया है उनमें अभी तीन ट्रेनें चल रही हैं। बाकी ट्रेनें अगले महीने से चलेंगी। ठहराव कम होंगे तो ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी और समय की भी बचत होगी।

दरअसल, कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव छोटे स्टेशनों पर भी है जहां यात्रियों का आवागमन बेहद कम हो गया है। पूर्व में जनप्रतिनिधियों की पैरवी पर रेलवे बोर्ड ने ठहराव बढ़ा दिए थे। समीक्षा में पाया गया कि ठहराव खत्म होने से ट्रेनें 20 से 30 मिनट पहले पहुंच जाएंगी। रेलवे के इस फैसले से छोटे स्टेशनों के यात्रियों को जरूर परेशानी होगी। अब उन्हें ट्रेन में सवार होने के लिए आसपास के ठहराव वाले स्टेशन पर पहुंचना होगा। गोरखपुर होकर चलने वाली ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव मगहर और मुंडेरवा स्टेशन पर खत्म कर दिया गया है। लखनऊ इंटरसिटी मगहर और जरवल रोड पर अब नहीं रुकेेगी।
विज्ञापन

अब यहां नहीं रुकेंगी ट्रेनें
ट्रेन ठहराव नहीं
बांद्रा-मुजफ्फरपुर-बांद्रा मगहर, स्वामी नारायण छपिया
बस्ती-प्रयागघाट-बस्ती कटरा, बभनान
गोरखपुर-बांद्रा-गोरखपुर गौर
बरौनी-ग्वालियर-बरौनी मगहर तथा मुंडेरवा
गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी मगहर, जरवल रोड
गोरखपुर-एशबाग एक्सप्रेस उस्का बाजार, बृजमनगंज
सहरसा-अमृतसर-सहरसा देवरिया सदर
हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस जीरादेई, दाउदपुर
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार बस्ती
आनंद विहार-सीतामढ़ी छपरा कचहरी
कृषक एक्सप्रेस महुपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed