फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many teachers suspended for fake academic Documents in gorakhpur district

20 साल नौकरी करने के बाद बर्खास्त हुए थे 'असली' रामप्रसाद, आठ महीने बाद ऐसे हुए बहाल

Thu, 09 Jan 2020 05:28 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 09 Jan 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
many teachers suspended for fake academic Documents in gorakhpur district
सांकेतिक तस्वीर।

परिषदीय विद्यालयों में दूसरे के प्रमाणपत्र के सहारे तकरीबन 20 सालों से नौकरी करने वाले फर्जी शिक्षक को बेसिक शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। वहीं सत्यापन में सभी दस्तावेज सही रूप से प्रस्तुत करने वाले असली रामप्रसाद को आठ महीने बाद बहाल कर दिया है। आठ महीने बाद उनका वेतन जारी किया जा सकेगा। वहीं संदिग्ध 25 और शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इनके प्रमाणपत्रों की जांच के बाद ही इन्हें वेतन जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि उरुवा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंधला और जंगल कौड़िया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय उस्का में तैनात रामप्रसाद नाम के दो शिक्षकों के खिलाफ लिखित शिकायत मिली थी। जांच के दौरान सत्यापन के लिए दोनों को बुलाया गया।
विज्ञापन


जंगलकौड़िया वाले राम प्रसाद सत्यापन से कन्नी काटते रहे, जबकि उरुवा के रामप्रसाद ने सभी दस्तावेजों को प्रस्तुत कर अपनी सच्चाई साबित की। जिसके बाद उनका निलंबन वापस कर लिया गया है। एसटीएफ की छापेमारी के बाद से बेसिक शिक्षा विभाग को दूसरे के प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी करने वाले शिक्षकों की शिकायतें पिछले वर्ष से ही लगातार मिल रही हैं। जांच के आधार पर अब तक 43 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं 25 शिक्षक निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौली की शिक्षिका सुनीता ने की शिकायत
चंदौली में तैनात एक शिक्षिका ने फोन पर अपने दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने का आरोप पॉली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बाघनगर गोल्हिया में तैनात सुनीता पर लगाया है। प्रारंभिक जांच के बाद बेसिक विभाग ने सुनीता को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed