{"_id":"6108ca45d59f89046f715871","slug":"many-students-dissatisfied-with-board-exam-results-announced-by-up-board-and-cbse-demonstrated-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बोर्ड परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट कई विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, भविष्य को बचाने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बोर्ड परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट कई विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, भविष्य को बचाने की लगाई गुहार
Tue, 03 Aug 2021 10:17 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:17 AM IST
सार
डीएम व सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर विद्यार्थियों ने की परीक्षा परिणाम दुरुस्त कराने की मांग।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में नंबर कम होने के विरोध में प्रदर्शन करते कार्मेल गर्ल्स इंटर कॉलेज व सेंट जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी बोर्ड और सीबीएसई की ओर से घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों को लेकर सफल विद्यार्थियों में खुशी की लहर है तो कई ऐसे भी हैं जो परिणाम से असंतुष्ट भी हैं। परिणाम घोषित होने के बाद से ये विद्यार्थी कभी स्कूल परिसर तो कभी जिला मुख्यालयों पर आकर प्रदर्शन कर अपने भविष्य को बचाने की गुहार लगा रहे हैं।
सोमवार को सेंट जेवियर्स स्कूल आजाद चौक और कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने कहा कि सीबीएसई द्वारा जारी परिणाम में 12 छात्र फेल हो गए हैं। इतने ही छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है। सभी छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। बोर्ड की ओर से घोषित परिणाम के बाद कोई छात्र इन परीक्षाओं के लिए अर्ह ही नहीं रह गया है।
प्रदर्शन करने वालों में अंकित कुमार गुप्ता, हर्ष दत्त पांडेय, रामेश्वर, प्रीति सहानी, अनामिका राव, अभिषेक यादव, सत्यपाल यादव, यशपाल यादव, युसुफ, अनूप पासवान, आंचल पांडेय, जया भारती आदि शामिल रहीं। इसी क्रम में बोर्ड परीक्षाओं में कम नंबर मिलने पर कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी डीएम को ज्ञापन सौंप, परीक्षा परिणाम दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
छात्राओं ने कहा बोर्ड द्वारा जारी मॉडरेशन पॉलिसी का ठीक तरीके से बोर्ड ने ही अनुसरण नहीं किया है। सभी अंक विद्यालय से भेजे गए, मगर परिणाम निकालते वक्त इन्हें दरकिनार किया गया है। प्रदर्शन करने वालों में दर्शिका शाही, आस्था राय, अंजली मिश्रा, सादिया अली, आस्था गुप्ता, मुस्कान, सुप्रिया चौरसिया आदि मौजूद रहे।
निराश न हों, परीक्षा का विकल्प उपलब्ध
बारहवीं में कम मार्क्स पाने वाले विद्यार्थियों के पास अभी परीक्षा देने का मौका है। विद्यार्थी नए सिरे से आवेदन करें और परीक्षा दे सकते हैं। इसका प्रावधान बोर्ड ने किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया का कहना है कि जो विद्यार्थी मार्क्स से असंतुष्ट हैं, वह परीक्षा दे सकते हैं। इसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र देना होगा। विद्यालय स्तर से सारी औपचारिकता पूरी कराई जाएगी, फिर बोर्ड स्तर से परीक्षा कराके रिजल्ट जारी किए जाएंगे। कम मार्क्स पाने वाले विद्यार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है।