फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many programs related to cleanliness were organized on Gandhi Jayanti.

Gorakhpur News: गांधी जयंती पर स्वच्छता संबंधी कई कार्यक्रम हुए

Tue, 03 Oct 2023 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Many programs related to cleanliness were organized on Gandhi Jayanti.
गांधी जयंती पर स्वच्छता संबंधी कई कार्यक्रम हुए
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गांधी जयंती के अवसर पर गोरखपुर जं. स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-2 पर अपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह की मौजूदगी में स्वच्छता संबंधित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अपर महाप्रबंधक ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन पर यांत्रिक विभाग द्वारा लगाई गई स्वच्छता प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। स्वच्छता कर्मियों को सूती कपड़े का कैरी बैग प्रदान किया गया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ, गोरखपुर के सदस्यों ने कचरा प्रबंधन पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एमके अग्रवाल, प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
स्कूलों में भी हुए कार्यक्रम
गांधी जयंती के अवसर पर एनई रेलवे बालिका इंटर कॉलेज में पौधरोपण, स्वच्छता विषय पर भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मुख्य कार्मिक अधिकारी अवधेश कुमार ने पौधरोपण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सूरज सिंह रावत, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी आरपी चंद समेत कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा एनई रेलवे हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्य बीर जी श्रीवास्तव की अगुवाई में पौधारोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed