बलराम हत्याकांड: पिपराइच थानेदार लाइन हाजिर, कई के बदले कार्यभार
- कई ने गंवाई थानेदारी, दूसरों को मिली जिम्मेदारी
- एक सप्ताह के अंदर ही हटाए गए सहजनवां थानेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर पिपराइच में पान व्यापारी के बेटे बलराम का अपहरण कर हत्या के बाद पिपराइच पुलिस कई सवाल उठ रहे थे। इसे देखते हुए एसएसपी ने मंगलवार की देर रात थानेदार रह प्रमोद त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर उनकी जगह पर अनिल उपाध्याय को नया थानेदार बनाया है। इनके अलावा कई और थानेदार भी बदले गए हैं कई ने अपनी थानेदार गवा दी है।
जानकारी के मुताबिक, अपहरण कांड के बाद पिपराइच थानेदार प्रमोद कुमार त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस बदलाव में जहां एक सप्ताह पहले ही सहजनवां थानेदार बनाए गए अजीत प्रताप सिंह को हटाकर एएचटीयू प्रभारी बना दिय गया है, वहीं झगहां थानेदार बनाए जाने के कुछ ही घंटों के अंदर हाटए गए उप निरीक्षक नवीन सिंह, कैपियरगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कैंट और गुलरिहा थानेदार की अदला-बदली हुई। गुलरिहा थनेदार रहे मनोज राय अब कैंट थानेदार बनाया गया है और कैंट से इंस्पेक्टर रवि राय को हटाकर गुलरिहा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामगढ़ ताल इंस्पेक्टर रहे राणा देवेंद्र पाल सिंह को बडहलगंज का प्रभारी बना दिया गया है।
बड़हलगंज की जिम्मेदारी संभाल रहे इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह अब गोरखनाथ के थानेदार होंगे। रामगढ़ ताल थाने पर यातायात पुलिस से इंस्पेक्टर सत्य सान्याल शर्मा को भेजा गया है। गोरखनाथ थानेदार रहे इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह न्यायालय सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
न्यायालय सुरक्षा सुरक्षा में तैनात रहे इंस्पेक्टर राकेश कुमार चंदेल को पुलिस लाइंस भेज दिया गया है। शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर पंकज कुमार को सहजनवां का थानेदार बनाया गया है। एक सप्ताह पहले ही सहजनवां थानेदार बनाए गए उप निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह अब एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पिपराइच थाना प्रभारी रहे प्रमोद कुमार त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एएचटीयू प्रभारी रहे इंस्पेक्टर अरुण पवार को राजघाट थानेदार बनाया गया है। राजघाट थानेदार रहे उप निरीक्षक दिनेश मिश्र को पीआरओ सेल से जोड़ दिया गया है। कैंपियरगंज थानेदार रहे उप निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह को बेलघाट का थानेदार बना दिया गया है।
पीआरओ सेल से उप निरीक्षक रजेंद्र मिश्र को पीपीगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। झंगहा थानेदार बनाने के एक सप्ताह के अंदर हटा कर पीआरओ सेल में भेजे गए उप निरीक्षक अनिल उपाध्याय को हॉट स्पॉट बने पिपराइच थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन में तैनात रहे उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को आइजीआरएस सेल में भेज दिया गया है।