फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many people return Delhi to Gorakhpur after Delhi Riots against CAA

दिल्ली बवाल: अपनों को सता रही है चिंता, डरे सहमे घर लौट रहे हैं लोग

Thu, 27 Feb 2020 02:16 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Feb 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Many people return Delhi to Gorakhpur after Delhi Riots against CAA
दिल्ली हिंसा की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बवाल के चलते शहर में उन लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है, जिनके परिवार के सदस्य या रिश्तेदार वहां हैं। बवाल के बाद से ही लोग फोन के जरिए परिजनों, रिश्तेदारों का हालचाल और वहां के माहौल के बारे में जानकारी ले रहे हैं। दिल्ली में बिगड़े हालात के चलते वहां से कुछ लोग घर लौटने लगे हैं। कई लोग होली में घर आने की तैयारी में जुटे थे, लेकिन वे भी रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन


गोरखपुर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर और देवरिया के हजारों लोग रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। दिल्ली में पिछले दो दिनों से सीएए के विरोध और पक्ष में हो रहे बवाल के बाद वहां के कुछ इलाकों में दहशत का माहौल है। वहां रह रहे लोग तो खौफ में हैं ही, यहां गांवों में उनके परिवार के सदस्य इस समय खासे चिंतित हैं।
विज्ञापन


झंगहा निवासी राकेश तिवारी ने बवाल की जानकारी मिलते ही दिल्ली में रहने वाली अपनी पत्नी शीला से फोन पर बात की और कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने पत्नी से कहा कि वे बच्चे को लेकर गांव लौट जाएं। राकेश ने बताया कि एक वर्ष पहले वह रोजगार के लिए दुबई चले आए और पत्नी दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल में कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गोरखपुर के सोनबरसा में रहने वाले अशोक तिवारी ने दिल्ली में रहने वाली अपनी बेटी मनीषा से फोन पर बात की और हालचाल लिया। मनीषा की ससुराल पिपराइच इलाके के मुंडेरा गांव में है। वह अपने पति के साथ दिल्ली में रहती हैं। इसी तरह दिल्ली में रहने वाले अभिषेक, छोटकू, बड़कू, गोलू, मारकंडेय सहित कई लोग होली से पहले ही चौरीचौरा, झंगहा स्थित अपने गांवों के लिए निकल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed