फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many People reached Patanjali store for Coronil medicine

कोरोनिल के लिए पंतजलि स्टोर पर चक्कर लगाते रहे जरूरतमंद, दुकानदारों ने दिया बस एक जवाब

Wed, 24 Jun 2020 05:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Jun 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Many People reached Patanjali store for Coronil medicine
कोरोनिल - फोटो : सोशल मीडिया

पंतजलि ने बीते मंगलवार को कोरोना वायरस के इलाज के लिए आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल लांच की। बुधवार को शहर के पतंजलि स्टोर्स पर इस दवा को लेने वालों का तांता लगा रहा लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा। स्टोर संचालक लोगों को यही जवाब देते रहे कि अभी दवा आई नहीं है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पंतजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से मंगलवार को कोरोना वायरस के उपचार के लिए आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल लांच की गई। कोरोना की आयुर्वेदिक दवा लांच होने की सूचना वायरल होने के बाद लोगों में इसे खरीदने की लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। अभी तक कोरोना वायरस के इलाज के लिए कोई प्रमाणिक दवा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पंतजलि की ओर से लांच इस दवा की जानकारी मिलते ही आमजन में काफी उत्साह देखा गया। बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित मुख्य विक्रेता समेत फुटकर की दुकानों पर सुबह 10 बजे से लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। अधिकांश को कोरोनिल दवा की जरूरत थी।


आने वालों में 95 प्रतिशत कोरोनिल दवा के बारे में ही पूछताछ करते रहे। दुकानदारों का सिर्फ एक ही जवाब, दवा अभी नहीं आई है। मुख्य स्टाकिस्ट के संचालक विपुल सिंह ने बताया कि अब तक दवा की आपूर्ति नहीं हो सकी है। जल्द ही उपलब्धता हो जाएगी।

सर्वाधिक जरूरतमंद दिखे राजनीतिज्ञ
कोरोनिल दवा के लिए पंतजलि से जुड़े स्टोरों पर सर्वाधिक जरूरतमंद राजनीतिज्ञ रहे। एक दुकानदार के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण से इलाज के लिए लांच कोरोनिल दवा के लिए जानकारी लेने वालों में सबसे ज्यादा राजनीतिज्ञ शामिल थे। कोई दूरभाष पर जानकारी ले रहा था, कोई अपने कार्यकर्ताओं को दुकान पर भेजकर पता लगवा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed