{"_id":"5ff7ec76ec91fd3fc9559717","slug":"many-people-injured-in-road-accident-due-to-fog-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: ओवरब्रिज पर कई वाहनों की आपस में भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: ओवरब्रिज पर कई वाहनों की आपस में भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
Fri, 08 Jan 2021 11:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खोराबार क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में कोहरे के कारण वाहनों के आपस में ताबड़तोड़ टक्कर होने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर कस्बे के समीप सिसवा उर्फ चनकापुर ओवरब्रिज पर कुशीनगर के तरफ जाने वाली लेन पर शुक्रवार की की भोर में ज्यादा कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम थी। इसी बीच एक ट्रेलर चालक ने ब्रेक ले लिया। इस दौरान पीछे से आ रही एक बस टकरा गई। जिसके बाद एक-एक करके कई वाहन ताबड़तोड़ आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जगदीशपुर संजय कुमार सिंह ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया। कोहरे के कारण रफ्तार धीमी होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन