फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many people including BJP leaders defrauded by issuing fake ID cards

Gorakhpur News: फर्जी आईकार्ड जारी कर भाजपा नेता सहित कई से जालसाजी, केस दर्ज

Sat, 16 Dec 2023 12:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Dec 2023 12:43 PM IST
सार

कानपुर पुलिस से जानकारी मिलने के बाद कैंट थाने में महिला नेता की शिकायत पर पहचान पत्र जारी करने वाले संस्था के सीईओ केदारनाथ और निदेशक हर्षनाथ के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने की धारा में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Many people including BJP leaders defrauded by issuing fake ID cards
जारी किया गया फर्जी आईकार्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर के पते से फर्जी संस्था बनाकर कानपुर की महिला भाजपा नेता समेत कई लोगों को आईकार्ड जारी कर जालसाजी का मामला सामने आया है। कानपुर पुलिस से जानकारी मिलने के बाद कैंट थाने में महिला नेता की शिकायत पर पहचान पत्र जारी करने वाले संस्था के सीईओ केदारनाथ और निदेशक हर्षनाथ के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने की धारा में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कानपुर, सचंडी के गढ़ी भीमसेन की रहने वाली रंजना सिंह भारतीय जनता पार्टी में मंडल मंत्री हैं। कैंट थाना को दी तहरीर में उन्होंने लिखा है कि रोजगार सेवक व्हाट्सएप ग्रुप पर उन्हें कुछ दिन पहले एक लिंक मिला। उस लिंक के माध्यम से वह योगी कारपोरेशन ग्रुप ऑफ इंडिया ग्रुप में शामिल हो गईं।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद ग्रुप के संयोजक केदारनाथ ने फोन कर आधार कार्ड की कॉपी, फोटो और रुपये मांगे। उन्हें बताया गया कि कानपुर नगर का प्रभारी बनाया जा रहा है। भरोसा करके उन्होंने दस्तावेज भेज दिया, जिसके बाद कानपुर नगर का प्रभारी के नाम से उनका पहचान पत्र व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने किया पांच सितारा होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट का उद्घाटन, बोले- दिख रहा विकास का नया दौर

फेसबुक पर उन्होंने पहचान पत्र को पोस्ट किया तो कुछ लोगों ने बताया कि संस्था फर्जी है। पहचान पत्र पर गोरखनाथ मंदिर का पता लिखा था। रंजना सिंह का कहना है कि उनके कई जानने वालों के साथ भी जालसाजी की गई है।
रंजना सिंह के घर पहुंची सचंडी थाना पुलिस ने तहरीर ली, जिसे गोरखपुर भेजा गया। तहरीर के आधार पर कैंट थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed