फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many people died and injured due to elephant run in sacrifice Gorakhpur

सीएम योगी ने जताया दुख: गोरखपुर में यज्ञ के दौरान मची भगदड़, बिदके हाथी ने तीन को कुचला, मौत

Thu, 16 Feb 2023 05:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Feb 2023 05:09 PM IST
सार

लोगों ने बताया कि हाथी को यज्ञ में बुलाया गया था। उसने पंडाल में जमकर तांडव मचाया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हाथी तांडव मचाते हुए सड़क पर दौड़ने लगा। इस दौरान जो भी उसके रास्ते में आया, वह उसे कुचलते चला गया।

विज्ञापन
Many people died and injured due to elephant run in sacrifice Gorakhpur
गोरखपुर में हाथी का तांडव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चिलुआताल इलाके मोहम्मदपुर माफी गांव में बृहस्पतिवार को आयोजित यज्ञ के दौरान निकलने वाली कलश यात्रा में आया भाजपा विधायक विपिन सिंह का हाथी बिदक गया और उसने नानी-नाती समेत तीन लोगों की जान ले ली। हाथी के बिदकने से अफरा-तफरी मच गई और कई लोग भागते समय चोटिल भी हो गए। हाथी को काबू में करने के लिए वन विभाग की टीम के अलावा आठ महावत बुलाए गए। एक खेत में गए हाथी को घेरकर टंक्युलाइजर गन की मदद से बेहोश किया गया। देर शाम हाथी को काबू में लाया गया। इसके पहले भी विधायक का हाथी बिदका था और उसने अपने ही महावत की जान ले ली थी।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान मोहम्मदपुर माफी गांव निवासी कांती देवी (55) पत्नी शंकर उपाध्याय, कौशिल्या देवी (43) पत्नी दिलीप मद्देशिया और कौशिल्या के चार वर्षीय नाती कृष्णा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मुहम्मदपुर माफी गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन 16 फरवरी से 24 फरवरी तक किया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन के पहले दिन कलश यात्रा निकाली जा रही थी। कलश यात्रा में दो हाथी के अलावा ऊंट को भी शामिल किया गया था। इनमें गोखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक विपिन सिंह के एक हाथी को महावत बुकिंग पर लेकर आया था। कलश यात्रा अभी शुरु होने वाली थी कि विधायक का हाथी किन्हीं वजहों से बिदक गया और कलश यात्रा में शामिल हुईं दो महिलाओं को अपने सूड़ में लपेटकर पटकने के बाद पांव से दबा कर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान नानी की गोद में कृष्णा की भी चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई। गीडा थाना क्षेत्र के सरैया निवासी राजू का बेटा कृष्णा अपने ननिहाल आया था। वह नानी के साथ कलाश यात्रा में शामिल हुआ था। हाथी को काबू में करने के लिए वन विभाग की टीम आठ महावत के साथ पहुंची थी। घंटों मशक्कत के बाद देर शाम हाथी को काबू में किया जा सका।

Many people died and injured due to elephant run in sacrifice Gorakhpur
गोरखपुर में हाथी का तांडव। - फोटो : अमर उजाला।

बीमार नाती को हाथी का दर्शन कराने साथ ले गई थी कौशल्या
यज्ञ में शामिल होने के लिए कौशिल्या देवी अपने नाती कृष्णा के साथ गई थी। कृष्णा उनकी बेटी पूजा का बेटा था। वह पांच बच्चों की मां थी, जिसमें एक बेटी डाली की तीन मई 2023 को शादी तय है। कांती देवी पांच बेटे-बेटियों की मां थीं।बताया जा रहा है कि बेटा अक्सर बीमार रहता था, इसलिए नानी पूजा कराने के लिए कृष्णा को ले गई थी। नानी और नाती दोनों की जान चली गई।

खाली मैदान में ले जाकर काबू पाया गया
घटना के बाद बिदके हाथी को भीड़ से दूर खाली स्थान पर ले जाने के लिए महावत ने उसे राप्ती नदी पार करा कर ताल में पहुंचा दिया है। वहां कुछ देर तक हाथी को अकेले में रखकर शांत करने की कोशिश की जा रही है। वहीं वन विभाग की टीम भी उसे काबू करने में लगी रही काफी देर शाम तक काबू में पाया जा सका।

यज्ञ के दौरान निकले वाले कलश यात्रा में शामिल होने के लिए हाथी आया था। अचानक बिदक गया और तीन लोगों की जान गई है। हाथी को भीड़ से दूर करने के साथ ही वन विभाग की टीम को बुलाया गया। जिसने काबू कर लिया है। -एसपी नार्थ, मनोज कुमार अवस्थी

सीएम योगी ने जताया दुख
जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिए जाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed