फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many people call to Control room for Corona test in Gorakhpur

जानिए कंट्रोल रूम में किस तरह के आ रहे हैं फोन, सभी चाह रहे हैं इसकी जांच

Thu, 28 May 2020 06:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 May 2020 06:03 PM IST
सार

  • कंट्रोल रूम पर आ रहे 70 से 80 कॉल
  • सभी लोग फोन पर कर रहे शिकायत

विज्ञापन
Many people call to Control room for Corona test in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोरखपुर कंट्रोल रूम पर हर कॉल की कहानी केवल एक ही है। बाहर से आए हैं जांच करा दीजिए, नहीं तो पूरे मोहल्ले में कोरोना फैल जाएगा। दिनभर में 70 से 80 कॉल ऐसे ही आ रहे हैं। सभी लोगों की फोन पर एक ही शिकायत है कि जांच करा दीजिए।

विज्ञापन


यह सिलसिला एक दो दिन का नहीं है। बल्कि जब से कंट्रोल रूम के नंबर सार्वजनिक किए गए, इसी तरह के फोन जिले भर से आ रहे हैं। कंट्रोल रूम के कर्मी फोन करने वालों को सलाह दे रहे हैं कि टीम लगी हुई है। जहां जरूरत हो रही है, वहां कोरोना जांच कराई जा रही है। सभी लोगों का कोरोना जांच नहीं होना है। इसके बाद भी फोन पर शिकायतें रूक नहीं रही है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कंट्रोल रूम पर फोन करने वालों की शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।

उदाहरण के लिए पढ़ें ये दो केस

केस-एक
शहर के शाहपुर से एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम पर फोन किया। बताया कि मुंबई से कुछ लोग आए हैं और मोहल्ले में घूम रहे हैं। इसकी वजह से डर है कि कही कोरोना न फैल जाए। ऐसे में जांच कराने के लिए टीम भेज दीजिए। कंट्रोल रूम पर उन्हें सलाह दी जाती है कि टीम जाएगी जरूरत पड़ने पर जांच कराई जाएगी।

केस-दो
घोसीपुरवा से एक युवक ने कंट्रोल रूम पर फोन किया कि कुछ लोग हैदराबाद और मुंबई से आए हैं। उनके घर पर होम क्वारंटीन का पोस्टर भी चस्पा है। इसके बाद भी वह लोग घूम रहे हैं। इतना ही नहीं मोहल्ले में कई जगह थूक भी रहे हैं। डर है कही कोरोना न फैल जाएं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed