{"_id":"5f16bfad79f5914ce3610a6d","slug":"many-patients-will-get-relief-from-home-isolation-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेशन से 80 प्रतिशत मरीजों को मिलेगी राहत, बस इन नियमों का करना होगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आइसोलेशन से 80 प्रतिशत मरीजों को मिलेगी राहत, बस इन नियमों का करना होगा पालन
Tue, 21 Jul 2020 03:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Jul 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलाक्षणिक (हल्के लक्षण वाले) कोरोना मरीज अब घर पर ही आइसोलेट रह सकेंगे। शासन के इस फैसले के बाद जिले के 80 प्रतिशत मरीजों को राहत मिलेगी। क्योंकि जिले में अब तक 80 प्रतिशत मरीज अलाक्षणिक ही मिले हैं। विभाग का मानना है कि इस फैसले के बाद से लेवल-वन अस्पताल में बेड भी खाली रहेंगे। साथ ही जिनके पास होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं होगी, उन्हें आसानी से बेड उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आईसीएमआर और स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही अलाक्षणिक मरीजों को होम आइसोलेशन की सलाह दी थी। लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे नहीं लागू किया था। इस बीच अलाक्षणिक मरीजों की संख्या बढ़ी और जिलों में बेड कम पड़ने लगे तो शासन ने अब ऐसे मरीजों के होम आइसोलेशन का फैसला लिया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि अलाक्षणिक मरीज अगर घर पर होम आइसोलेट रहते हैं तो काफी संख्या में बेड खाली रहेंगे। मरीजों को इस दौरान नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। बताया कि जिले में 80 प्रतिशत मरीज अलाक्षणिक ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक ने उठाया था होम आइसोलेशन का मुद्दा
नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने होम आइसोलेशन के मुद्दे को 15 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, दोनों विभागों के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे और अमित मोहन प्रसाद से बात कर उठाया था। उन्होंने अवगत कराया था कि अलाक्षणिक मरीज होम आइसोलेशन में रह सकते हैं। इससे लेवल वन के अस्पतालों में बेड की कमी भी नहीं होगी।