फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many new covid 19 positive got in Gorakhpur

गोरखपुर में बुआ-भतीजी समेत मिले 9 कोरोना पॉजिटिव, एक ही गांव के छह लोग संक्रमित

Thu, 28 May 2020 09:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 May 2020 09:45 PM IST
सार

  • संक्रमितों की कुल संख्या हुई 71
  • गोरखपुर में पांच की हो चुकी है मौत

विज्ञापन
Many new covid 19 positive got in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या जिले में लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को एक साथ नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें नौ माह की मासूम बच्ची और 20 साल की उसकी बुआ शामिल हैं। दोनों बड़हलगंज के डुमरी टोला के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


छह लोग पिपराइच के उसका गांव के निवासी हैं। वहीं एक सहजनवां के हरपुर बुदहट का रहने वाला है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 71 हो चुकी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को जो मामले सामने आए, उनमें कोरोना मरीज के संपर्क में आने वाले हुए हैं। इनमें पिपराइच के उसका क्षेत्र में 24 मई को संक्रमित मिले उसके परिवार व संपर्क में आने वाले कुल छह लोग शामिल हैं। इनकी उम्र 20, 17, 36, 43, 20, 39 साल है। बताया जाता है कि 24 को जो युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पॉजिटिव के संपर्क में आने से हुए संक्रमित

उसके बाद युवक के परिवार और उसके संपर्क में आने वाले लोगों को उसी दिन गांव से लाकर तिलक मैरिज हाउस में क्वारंटीन किया गया था। इसके अलावा बड़हलगंज के रामनगर डुमरी टोला निवासी जिस व्यक्ति की 24 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके परिवार के दो सदस्य पॉजिटिव मिले हैं।

इसमें उसकी 20 साल की बहन और दूसरी नौ माह की उसकी भतीजी है। इनको भी 24 मई को ही गांव से लाकर तिलक मैरिज हाउस में क्वारंटीन किया गया था। जबकि नौवां व्यक्ति सहजनवां के हरपुर बुदहट का रहने वाला है।

 यह गांव पहले ही सील है। सीएमओ ने बताया कि जिन गांव के लोग संक्रमित मिले हैं। उनके गांव पहले से ही सील है। क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

कम्युनिटी में संक्रमण का खतरा बढ़ा

जिन आठ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वह कोरोना मरीजों के संपर्क में आए थे। ऐसे में यह बात साफ हो गई है कि गांव में कम्युनिटी संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। क्योंकि अब तक जो मरीज मिले हैं, वह मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम और अहमदाबाद से आए हैं।

जबकि बृहस्पतिवार को मिले मरीजों की हिस्ट्री अब तक विभाग को नहीं मिली है। विभाग अब यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि अगर यह लोग बाहर से नहीं आए हैं, तो जिले में कम्युनिटी स्तर पर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

16 अब तक हो चुके हैं कोरोना मुक्त
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 71 हो गई है। इसमें पांच की मौत हो चुकी है और 16 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 50 एक्टिव मरीज हैं।  बताया कि इनमें 22 का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जबकि अन्य 27 का रेलवे अस्पताल व एक का एसपीजीआई में इलाज चल  रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed