फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many new covid 19 positive found in Gorakhpur UP

गोरखपुर में बीआरडी के डॉक्टर, नर्स और लेखपाल समेत मिले 35 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हजार के करीब

Sun, 19 Jul 2020 09:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Jul 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
Many new covid 19 positive found in Gorakhpur UP
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi

गोरखपुर जिले में शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर, एक नर्स और दो लेखपाल समेत 35 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें चौरी-चौरा तहसील के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। अब जिले में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 992 हो गई है। इनमें से 538 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 433 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या 22 है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 54 के भेडियागढ़ में एक लेखपाल किराए के मकान में रहते हैं। उनकी ड्यूटी कैंपियरगंज में है। एहतियात के तौर पर इन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ जांच कराई थी, रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। जबकि इनके साथ रहने वाले की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कूड़ाघाट के महादेव झारखंडी कुमारघाट के रहने वाले एक और लेखपाल संक्रमित मिले हैं। इनकी भी ड्यूटी कैंपियरगंज में है।
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर और नर्स भी पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा चौरीचौरा तहसील के दो कर्मी संक्रमित मिले हैं। वहीं, शहर में 20 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तुर्कमानपुर, तारामंडल, अधिंयारी बाग, जगरनाथपुर, मुफ्तीपुर, कूड़ाघाट, सूरजकुंड और 100 बेड टीबी अस्पताल में एक-एक मरीज संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा छोटे काजीपुर के एक ही परिवार के तीन लोग और एक अन्य युवक उसी मोहल्ले का संक्रमित मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित के इलाके होंगे सील

हुमायुंपुर और मोहद्दीपुर में दो-दो और गोरखनाथ क्षेत्र में अलग-अलग चार लोग संक्रमित मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गगहा के हाटा बाजार, बड़गो, प्रयागपुर में एक, सहजनवां में एक, गोला में एक, चरगांवा मेडिकल कॉलेज के निकट एक और पिपराइच में एक संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा जगंल कौड़िया में एक ही परिवार के तीन लोग समेत एक अन्य युवक संक्रमित मिला है। इसमें छह साल की एक मासूम भी शामिल है।
 
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। गांव और मोहल्ले को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरव सिंह सोंगरवाल ने बताया कि संक्रमित के इलाके सील किए जाएंगे। 250 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटनेमेंट जोन और 500 मीटर परिधि क्षेत्र को हॉट-स्पॉट घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed