{"_id":"5f391e5d2bb4346bdb703b43","slug":"many-new-corona-positive-today-got-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मिले 39 कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1631","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मिले 39 कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1631
Sun, 16 Aug 2020 05:37 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 16 Aug 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की रफ्तार बढ़ती जा रही है। यहां रविवार को 39 कोरोना पाजिटिव मिले। जबकि 23 लोगों को स्वस्थ होने पर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
चिकित्सकों की टीम कोविड अस्पताल में संक्रमितो के इलाज में जुटी है। अब तक जिले में कोरोना के कुल मामले 1631 हो चुके हैं। जिसमें 955 कोरोना सक्रिय हैं। जबकि 659 लोग अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं। वहीं 17 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि रविवार को लक्ष्मीपुर 6, महराजगंज 12, नौतनवां 2, पनियरा 1, परतावल 6, सिसवा के 8 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि चार अन्य स्थानों के लोग संक्रमित मिले हैं। 371 लोगों को होम आइशोलेसन की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
अब तक 25141 सैंपल की जांच कराई जा चुकी है। जिले में कोरोना की जांच तेजी से टीम कर रही है। संक्रमित मिले लोगों के गांव को सैनिटाइज करने के साथ ही लोगों की स्क्रिनिंग भी कराई जा रही है।