फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many new corona positive got in sant kabir nagar

संतकबीरनगर में मिले छह नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 75

Thu, 28 May 2020 07:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 May 2020 07:40 PM IST
सार

  • छह कोरोना मरीजों की हो चुकी मौत
  • चार मरीज बखिरा इलाके के पौनी गांव के संक्रमित के हैं रिश्तेदार

विज्ञापन
many new corona positive got in sant kabir nagar
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)। - फोटो : PTI

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में छह और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें चार लोग बखिरा क्षेत्र के पौनी गांव के हैं, जो पूर्व में मिले संक्रमित शख्स के साथ मुंबई से लौटे थे। पांचवां पॉजिटिव युवक महुली क्षेत्र के कड़सरा गांव और छठा संक्रमित शख्स धनघटा क्षेत्र के रामपुर छितौनी गांव का निवासी है। अब तक जिले में 75 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।

विज्ञापन


एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें बखिरा क्षेत्र के पौनी गांव के 67 वर्षीय वृद्घ, 20 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवक और 19 वर्ष युवक पॉजिटिव मिले हैं। ये लोग 11 मई को मुंबई से लौटे थे और ट्रांजिट सेंटर खलीलाबाद पर थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद टेंपो से गांव गए थे। उसके बाद अपने-अपने घरों में क्वारंटीन थे।
विज्ञापन


इन्हीं लोगों के साथ मुंबई से ही लौटा उसी गांव का शख्स 20 मई को पॉजिटिव मिला था। उसके बाद पौनी गांव को हॉट स्पॉट बना दिया गया था। पॉजिटिव मिले शख्स के साथ आने की वजह से संक्रमित मिले चारों लोगों को उसी दिन एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवा दिया गया था। डॉक्टरों ने सभी चारों का नमूना लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट आई तो चारों लोग पॉजिटिव मिले हैं। पांचवां 54 वर्षीय पॉजिटिव शख्स महुली क्षेत्र के कड़सरा गांव का निवासी है। यह शख्स मुंबई में खुद की टैक्सी चलाता था। 19 मई को अपने भाई, बेटे, बहू और पोते के साथ टैक्सी से मुंबई से लौटा था। ट्रांजिट सेंटर पर थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद पॉजिटिव शख्स और उसके भाई को धनघटा में स्थित एक क्वारंटीन सेंटर में ठहराया गया था। जबकि बेटे, बहू और पोते घर में क्वारंटीन थे।
 

बुधवार की देर शाम वह शख्स गांव गया था और निर्माणाधीन मकान में क्वारंटीन था। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आई तो शख्स पॉजिटिव मिला। छठा 45 वर्षीय पॉजिटिव शख्स धनघटा क्षेत्र के रामपुर छितौनी गांव का निवासी है। वह बर्ली जीजा माता नगर मुंबई में पेंटिंग करता था।

इसके साथ मुंबई से उसी गांव का एक युवक भी था। साथ ही गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के भड़सार के भी दो युवक काम करते थे। पॉजिटिव शख्स गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार गांव के निवासी एक व्यक्ति और उसके भाई, पत्नी, बेटा और तीन बेटियों के साथ 18 मई को मुंबई से गाड़ी से लौटा था।

खलीलाबाद में यह शख्स उतर गया और बाकी लोग गाड़ी से गोरखपुर चले गए। युवक ट्रांजिट सेंटर खलीलाबाद पहुंचा और थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद गांव जाकर घर में क्वारंटीन हो गया। रिपोर्ट आई तो पॉजिटिव मिला। इस शख्स के परिवार में पत्नी, 18 वर्षीय बेटा और आठ वर्षीय नातिन मौजूद हैं। दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो गई है। इनके परिवार के किसी सदस्य का गांव के किसी अन्य व्यक्ति से कोई संपर्क नहीं हुआ है।

पॉजिटिव शख्स के साथ मुंबई में काम करने वाले रामपुर छितौनी गांव का युवक और सहजनवां क्षेत्र के भड़सार गांव के दोनों लोग 23 मई को मुंबई से बस से झांसी तक आए और फिर वहीं ट्रेन से लौटे। रामपुर छितौनी का युवक ट्रांजिट सेंटर पर थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद गांव जाकर छप्पर में क्वारंटीन है।

 जबकि भड़सार के दोनों युवक सहजनवां में थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद अपने- अपने घरों में क्वारंटीन हैं। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि छह लोग पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें बस्ती जिले के मुंडेरवा सीएचसी के एलवन हॉस्पिटल भेजवा दिया गया है। अब तक 75 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। छह लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 38 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed