{"_id":"5ef348c6d04d836e95229fb7","slug":"many-more-news-covid-19-positive-got-in-siddharthnagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर जिले में एक महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 231","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर जिले में एक महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 231
Wed, 24 Jun 2020 06:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी।(file)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या बढ़ती ही रही है। बुधवार को एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। वह डुमरियागंज कस्बे की निवासी है। रिपोर्ट आने के बाद उसे बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में अब तक 231 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। हालांकि 171 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 60 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
बता दें कि डुमरियागंज कस्बे के एक मोहल्ला निवासी अधिवक्ता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। रिपोर्ट आने के बाद अधिवक्ता के परिवार के सभी सदस्यों का सैंपल लिया गया था और उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
बुधवार को आई रिपोर्ट में उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में एक कोरोना संक्रमित महिला मिली है। उसे बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन