{"_id":"5ece58eeb90d4010773010f6","slug":"many-more-corona-positive-got-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 62","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 62
Wed, 27 May 2020 09:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 May 2020 09:44 PM IST
सार
- एक सरदार नगर और दूसरा बड़हलगंज का है मरीज
- मुंबई से लौटे थे दोनों संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना के दो नए मिले मरीज मुंबई से पिछले हफ्ते गोरखपुर पहुंचे हैं। दो नए मामले सामने आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 62 हो गई है। अब तक कोरोना के 11 मरीज ठीक हो चुके हैं। दो मरीज तो बुधवार को ठीक होकर अपने घर पहुंच गए। जिले में कोरोना से अब तक पांच की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार रामपुर रकबा का रहने वाला 24 वर्षीय युवक मुम्बई में रहकर वेल्डिंग का काम करता था। 18 मई को वह मुंबई से निकला और 22 मई को गोरखपुर पहुंचा। 23 मई को उसकी तबीयत बिगड़ी तो इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। बुधवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
वहीं, बड़हलगंज के चैनपुर का रहने वाला युवक 19 को मुंबई से आया था। जहां उसकी 23 को तबीयत बिगड़ी तो इलाज के लिए बीआरडी में भर्ती कराया गया। जांच के लिए नमूना भेजा गया, तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रामपुर रकबा के रहने वाले मरीज को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि चैनपुर के युवक को बीआरडी के लेवल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही
सीएमओ डॉ श्रीकांत वितारी ने बताया कि दोनों मरीजों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। साथ ही उनके परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। गांव में यह लोग गए थे कि नहीं। इसकी भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस पर काम कर रही है।
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने कहा कि दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मरीजों की संख्या 62 हो गई है। बुधवार को दो और मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने कहा कि दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मरीजों की संख्या 62 हो गई है। बुधवार को दो और मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।