फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many licensees have not surrendered gun in gorakhpur

गोरखपुर: मियाद बीती, कई लाइसेंसधारियों ने नहीं सरेंडर किया अपना एक असलहा

Wed, 16 Dec 2020 11:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Dec 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Many licensees have not surrendered gun in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पेक्सेल्स

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शासन के निर्देश के बाद भी तीन शस्त्र रखने वाले लाइसेंसधारियों ने अब भी अपना एक शस्त्र सरेंडर नहीं किया है। इसके लिए 13 दिसंबर तक का ही मौका दिया गया था। जिला प्रशासन के मुताबिक अभी तक तीन शस्त्र रखने वाले करीब 150 लोगों ने एक शस्त्र सरेंडर करने के लिए आवेदन किया है। उनके आवेदनों की जांच के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि तीन लाइसेंस रखने वाले सभी लोगों की सूची तैयार की जा रही है। जिन्होंने अभी तक शस्त्र नहीं जमा किया, नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने पिछले वर्ष आर्म्स एमेंडमेंट एक्ट- 1959 में संशोधन करते हुए एक व्यक्ति के पास अधिकतम दो लाइसेंसी शस्त्र रखने का आदेश जारी किया था। इस पर उत्तर प्रदेश शासन के गृह मंत्रालय ने सभी लाइसेंस प्राधिकारियों/ जिलाधिकारियों को निर्देश दिए थ कि जिन लाइसेंसियों के पास तीन शस्त्र हैं, वह अपना तीसरा शस्त्र जरूर जमा कर दें।

विज्ञापन

जिले में 300 से अधिक लोगों के पास हैं तीन शस्त्र

तीन शस्त्र रखने वाले रसूखदारों में जिले के कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। किसी ने सत्ता के प्रभाव में कई शस्त्र लाइसेंस लिए हैं तो किसी ने व्यक्तिगत सुरक्षा का हवाला देकर तीन असलहे रखे हैं। कुछ रसूखदारों ने तो पत्नी, बेटा और परिवार के नाम पर भी तीन लाइसेंस जारी करा रखे हैं।

प्रशासन अभी तक यह नहीं पता लगा सका है कि जिले में कितने लोगों के पास तीन शस्त्र हैं, मगर जिले में 300 से अधिक लोगों के पास तीन शस्त्र होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने इसकी सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। जल्द ही वास्तविक संख्या सामने आ जाएगी। जिले में कुल करीब 22 हजार लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed