गोरखपुर में मिले 69 कोरोना पॉजिटिव, कुल एक्टिव संक्रमित 424
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को तीन स्वास्थ्य कर्मियों समेत 69 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 23 शहरी क्षेत्र के हैं। शहर की बात करें तो एसडीएम कार्यालय सदर व पंचायती राज कार्यालय भी संक्रमण के दायरे में आ गया है। यहां एक-एक संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा कमिश्नर कार्यालय, तहसील सदर, पुलिस लाइंस व कैंट थाने में फिर से संक्रमित मिले हैं। इसके बाद से जिले में मरीजों की संख्या 907 हो गई है। इनमें 19 की मौत हो चुकी है। 464 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 424 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक आरएमआरसी का एक लैब टेक्नीशियन, जिला अस्पताल की एक नर्स और सीएमओ कार्यालय का एक लैब टेक्नीनिशन बृहस्पतिवार को संक्रमित मिला है। इसके अलावा पुलिस लाइंस में तीन, सदर तहसील में एक, कमिश्नर कार्यालय में एक, उपजिलाधिकारी कार्यालय में एक, पंचायती राज कार्यालय में एक, मूक बधिर विद्यालय, हुमायूंपुर क्षेत्र में चार, तारामंडल में दो, प्रीतमपुरा मोहल्ले, हुमायूंपुर, कूड़ाघाट, एयरफोर्स अस्पताल, नियाजपुर, नरउल में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू
इसके अलावा सदर में दो, अलीनगर में दो, कैंट थाने में एक मरीज मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो चरगांवा के विशनपुर में एक, सहजनवां वार्ड नंबर सात में दो, वार्ड नंबर आठ में एक, जूट मिल में आठ, रानीपार में दो, भीटी में एक, भटहट के जंगल सकनी में तीन, जोगिया पाली में दो, मंझरिया में दो, सिसई में, बेलौरा पाली, जसवल बाजार, मालवीय नगर में एक-एक मरीज मिले हैं।
जबकि गीडा कार्यालय में दो, दक्षिणी ब्रह्मपुर में एक, बरहुआ में सात, उस्का माल्हीपुर, पिपरसंडी, बेलघाट में एक-एक मरीज मिले हैं। इसके अलावा हाटा में हाटा बाजार पांच, भीटा में एक और संतकबीरनगर का एक मरीज मिला है।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी। संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। गांवों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि जिन इलाकों में मरीज मिले हैं, उन इलाकों के 250 मीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन और 500 मीटर की परिधि को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।