{"_id":"5ece5837a75c5b30ac150d93","slug":"many-covid-19-positive-got-in-maharajganj-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मुंबई से आए 2 कामगार मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 46","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मुंबई से आए 2 कामगार मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 46
Wed, 27 May 2020 05:39 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 May 2020 05:39 PM IST
सार
- मुंबई से आए दो कामगार कोरोना पॉजिटव, दो लोग स्वास्थ हुए
- जांच के लिए भेजा गया 65 नमूना, स्वस्थ होने वाली संख्या हुई 16
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में कोरोना का केस बढ़ने के साथ स्वास्थ्य होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। बुधवार को मुंबई से आए 2 कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं दो कामगार स्वस्थ होकर मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज भी हो गए।
विज्ञापन
बीते एक सप्ताह में 16 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। कोरोना से बचाव के लिए जिले स्तर पर हर संभव कोशिश की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम नमूनो को एकत्र कर जांच कराने में जुटी है। जिले में कोरोना के 46 केस हो चुके हैं। जिसमें 29 केस एक्टिव हैं। जबकि एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 25 मई को भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट 27 मई को मिली है। जांच में 2 नमूने पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में एक व्यक्ति कैंपियरगंज का रहने वाला तथा दूसरा हरखपुरवा सिसवा का रहने वाला है। दोनों मुंबई से आए हैं।
विज्ञापन
वही दो व्यक्ति स्वस्थ होकर मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज हुए हैं। इस प्रकार अब कोरोना से स्वास्थ होने वालों की संख्या 16 हो गई है। बुधवार को 65 नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया।
- जिले में कोरोना के 46 केस
- कोरोना एक्टिव 29 केस
- कोरोना से स्वस्थ 16 लोग
- कोरोना से मौत एक व्यक्ति
- जांच के लिए अब तक भेजा गया 1629 नमूना