{"_id":"5ed4e8038ebc3e908466670e","slug":"many-covid-19-positive-got-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में 3 और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 95","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में 3 और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 95
Mon, 01 Jun 2020 05:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 01 Jun 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 3 और कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों की संख्या जिले में 95 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
सभी को सेंट्रल एकेडमी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कर दिया गया है। तीनों संक्रमित मुंबई से आए हैं जिसमें मां एवं उसकी दो बेटियां शामिल है। इसके अलावा 40 निगेटिव रिपोर्ट आई है। इसमें 29 लोग ठीक हो चुके है। जिन्हें होम क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
शहर से सटे पिड़रा गांव की रहने वाली महिला अपनी दो बेटियों के साथ मुंबई से 27 मई को गोरखपुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पहुंची। गोरखपुर से थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बस से घर पहुंची। स्कूल में क्वारंटीन के बजाए घर चली गई। 30 मई को इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
कोविड-19 अस्पताल में संक्रमितों को किया गया भर्ती
सोमवार को मां और दोनों बेटियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने तीनों को सेंट्रल एकेडमी कोविड-19 लेकर पहुंची। तीनों लोगों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। मां और बेटियों के संपर्क में रहने वाले परिवार व मोहल्ले वालों को ट्रेस करने में टीम जुट गई है।
इसके अलावा बरहज के परसिया तिवारी गांव के 11 लोग दिल्ली से घर आ रहे थे। रास्ते में वाहन दुर्घटना हो गई। बहराइच में कोरोना का सैंपल लेने के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। 30 मई की शाम को सभी घर पहुंचे। जिसमें एक युवक की रिपोर्ट 30 मई की देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
सीएमओ कार्यालय से पहुंची टीम 31 मई को युवक को कोविड-19 अस्पताल में लाकर भर्ती कराई। परिवार के 11 लोग संपर्क में रहे हैं। इनका भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि तीन कोरोना संक्रमित और मिले हैं। इनको कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। जिसमें 29 ठीक हो चुकें हैं।