{"_id":"5efd60f20b2d33091b4cf581","slug":"many-covid-19-positive-found-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मिले सात कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 41","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मिले सात कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 41
Thu, 02 Jul 2020 09:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Jul 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : pti
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बुधवार को सात कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं दो कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई। स्वस्थ हुए लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। ये कोठाभार, कैंपियरगंज के निवासी हैं। वहीं संक्रमित पाए गए लोगों में 4 धानी, एक महराजगंज, दो कटहरा के निवासी हैं। इस प्रकार अब कोरोना के कुल मामले 176 हो गए हैं
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए 220 कोरोना नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। अब कोरोना के कुल मामले 176 हो गए हैं, जबकि कोरोना सक्रिय मामले 41 तथा स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 132 हो गई है। अब तक जिले में तीन की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन