गोरखपुर एडीएम फाइनेंस, एसओ राजघाट, स्वाट टीम के प्रभारी समेत 109 कोरोना पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले रुक नहीं रहे हैं। शनिवार को जिले में 109 कोरोना मरीज मिले हैं। साथ ही दो मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें शहर के 67 मरीज शामिल हैं। इन मरीजों में एडीएम फाइनेंस, एसओ राजघाट, स्वाट टीम के प्रभारी और दो सिपाही समेत कई सरकारी कर्मी हैं। इसके बाद से जिले में मरीजों की संख्या 1539 हो गई है। इनमें 744 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 758 का इलाज चल रहा है। जबकि अब तक 37 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक एडीएम फाइनेंस ने एहतियात के तौर पर अपनी जांच कराई थी। शनिवार को रिपोर्ट आई तो वह होम आइसोलेट हो गए हैं। इनके अलावा एसओ राजघाट और स्वाट टीम के प्रभारी और उनकी टीम भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में जल्द शुरू होगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल
यह लोग फातिमा हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हो गए हैं। चिल्लूपार विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी एक भाजपा नेत्री भी पॉजिटिव पाई गई है। शहर की बात करें तो नगर निगम का एक कर्मचारी, मियां बाजार, रसूलपुर, तारामंडल, शाहपुर, बसंतपुर, पुलिस लाइंस, छोटे काजीपुर, दीवान बाजार, मियां बाजार, राजेंद्र नगर, साहबगंज, सिटीमॉल, सिविल कोर्ट, ऊर्दू बाजार, गणेशपुरम, गंगाटोला, जोगरा बाजार, मोहद्दीपुर, मानस बिहार कॉलोनी, नयी बाजार, बशारतपुर, शास्त्रीचौक, नरसिंहपुर, मैत्रीपुरम, हुसैननगर में एक-एक मरीज मिले हैं।
इसके अलावा हुमायुपुर उत्तरी में दो, सदर तहसील में तीन कर्मी, फर्टिलाइजर में दो कर्मी, बेतियाहाता में दो, इस्माइलपुर में तीन, सिविल लाइन में तीन, अशोक गैस एजेंस के पास दो, मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी।
10 आरपीएफ महिला प्रशिक्षु कांस्टेबल पॉजिटिव
बिछिया कॉलोनी में 10 आरपीएफ महिला प्रशिक्षु कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद से सेंटर में हड़कंप मच गया है। इनका इलाज रेलवे अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि अब इनके संपर्क आने वाले लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी।
कई परिवार भी कोरोना की चपेट में
बीआरडी मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें दो युवती एक युवक और एक 53 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा उसी कैंपस के दो लोग और संक्रमित मिले हैं। हुमायुपुर में सात लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें एक ही परिवार के दो लोग हैं। जबकि पांच अलग-अलग परिवारें के हैं। जटाशंकर मोहल्ले में एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
इन ग्रामीण इलाकों में मिले मरीज
बांसगांव के बगरई, वार्ड नंबर 12, चांदी बांसगांव, हौलीबलिया में एक-एक मरीज मिले हैं। भटहट के बड़े गांव, चरगांवा के चिलुआताल, हरिसेवकपुर में एक, चौरी-चौरा में एक, गोला के वार्ड नंबर सात में एक, खोराबार में तीन, संदेली और सूपा बाजार में एक-एक, पिपराइच के वार्ड नंबर पांच में तीन, वार्ड छह में एक, शुगर कॉलोनी में एक, पिपराइच, करमैना, माड़ापार और सोहांसा में एक, पिपरौली के नौसढ़ और बरहुआ में एक मरीज मिला है।
एक की लखनऊ और एक की बीआरडी में मौत
पिपरौली के ग्राम पंचायत बेलवाड़ी के 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से एसपीजीआई में मौत हो गई है। बताया जाता है कि 28 जून को वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनका इलाज बीआरडी में चल रहा था। स्थिति में सुधार न होता देख परिजन एसपीजीआई ले गए। जहां पर इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। इनके परिवार के आठ सदस्य पहले ही कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसके अलावा शहर के छोटे काजीपुर के रहने वाले 63 वर्षीय बुजुर्ग की बीआरडी में इलाज के दौरान मौत हुई है।