संतकबीरनगर में 7 और मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 59
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में शनिवार को सात और नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें बखिरा और महुली क्षेत्र के दो-दो तथा धनघटा, बेलहर और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के एक-एक रहने वाले है। प्रशासन पॉजिटिव लोगों के परिवार व संपर्क में आने वालों को चिह्नित करने में जुट गया है। वैसे अब तक जिले में कुल 59 लोग पॉजिटिव मिले है। इसमें 29 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके है।
एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को जिले में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। यह सभी बाहर से आए थे। पहला कोरोना पॉजिटिव बखिरा क्षेत्र के बूंदीपार गांव का रहने वाला 25 वर्षीय युवक है। वह मुंबई में इलेक्ट्रिशियन है।
15 मई को युवक ट्रक से खलीलाबाद आया था। उसके बाद घर पर सुरक्षित क्वारंटीन था। बाद में उसे बुखार हुआ तो जिला अस्पताल पहुंचा, जहां से नमूना जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो पॉजिटिव निकला।
दूसरा 31 वर्षीय पॉजिटिव युवक भी बखिरा क्षेत्र के ढोढ़या गांव का है जो पांच मई को मुंबई को ट्रक से लौटा था। पहले वह स्कूल में क्वारंटीन था, उसके बाद गांव के बाहर झप्पर में रह रहा था। उसका नमूना जांच को भेजा गया था, रिपोर्ट आई तो पॉजिटिव मिला।
मुंबई से आया था शख्स
तीसरा पॉजिटिव 36 वर्षीय युवक महुली क्षेत्र के चांदीपुर गांव का रहने वाला है। युवक नवी मुंबई में सेल्समैन था। 15 मई को मुंबई से युवक ट्रक से लौटा था। घर में क्वारंटीन के दौरान बुखार हुआ तो पहले नाथनगर सीएचसी गया, फिर जिला अस्पताल पहुंचा था, जहां नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
चौथा 42 वर्षीय पॉजिटिव युवक महुली क्षेत्र के कोदवट गांव का निवासी है। युवक मुंबई में फर्नीचर का काम करता था। नौ मई को युवक पत्नी व बेटे के साथ बाइक से मुंबई से लौटा था। जुखाम होने पर दंपती और बेटे जिला अस्पताल पहुंचे थे और उनका नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो युवक पॉजिटिव मिला, लेकिन उसकी पत्नी और बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
पांचवां पॉजिटिव 47 वर्षीय शख्स धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के महादेवा गांव का निवासी है। वह मुंबई में कपड़े की सिंलाई का काम करता था। वह 13 मई को ट्रक से मुंबई से लौटा था। सांस लेने में दिक्कत हुई तो जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने नमूना लेकर जांच को भेजा था। इधर शख्स बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती है। रिपोर्ट आई तो शख्स पॉजिटिव मिला।
जिलाधिकारी ने क्या कहा
सातवां 53 वर्षीय शख्स बेलहर थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव का निवासी है। 14 मई को शख्स ट्रक से गांव के छह-सात लोगों के साथ लौटा था। उसकी पत्नी आंगनबाडी कार्यकर्ता है। शख्स को सुरक्षित घर में क्वारंटीन कराया था। सांस लेने में दिक्कत हुई तो शख्स जिला अस्पताल पहुंचा था। जहां से उसका नमूना लेकर जांच को मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।
रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव मिला। शख्स गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसमें दो लोग मेडिकल कॉलेज में तथा एक युवक बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती है। महुली क्षेत्र के चांदीपुर और धर्मसिंहवा क्षेत्र के महादेवा को हॉटस्पॉट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।