{"_id":"5efdba1daed3840a37162c14","slug":"many-coronavirus-found-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में चार और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 143","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में चार और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 143
Thu, 02 Jul 2020 10:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
स्वैब नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर जिले में बृहस्पतिवार को चार और सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। इनमें अधिकतर ऐसे मरीज हैं, जो संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं। एक पॉजीटिव मरीज सैलून संचालक होने की वजह से लोगों में बीमारी के संक्रमण को लेकर दहशत बनी हुई है। इन चारो संक्रमितों को लेकर जिले में कुल पॉजीटिव केस 143 हो गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब ऐसे लोग इस खतरनाक बीमारी की गिरफ्त में आ रहे हैं, जो संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं। बृहस्पतिवार को जिन चार व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, उनमें एक फाजिलनगर क्षेत्र के महुआ बुजुर्ग, दूसरा तमकुही क्षेत्र के बरवा राजापाकड़, तीसरा मधुरिया तथा चौथा सेवरही क्षेत्र के भावपुर का निवासी है।
विज्ञापन
इन सभी को लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हास्पीटल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। इन्हें लेकर जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 143 हो गई है। एक्टिव केस 58 हैं। चार कोरोना पॉजीटिव मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि चार सैंपल की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इन मरीजों को तत्काल भर्ती करा उपचार शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि ये लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए हुए मरीज हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हम कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से नहीं करेंगे, तब तक इस पर नियंत्रण कर पाना मुश्किल होगा।