{"_id":"5f070022f510e638990105f7","slug":"many-coronas-found-including-health-workers-infected-in-kushinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में स्वास्थ्यकर्मी सहित मिले 11 कोरोना संक्रमित, सीएमओ कार्यालय रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में स्वास्थ्यकर्मी सहित मिले 11 कोरोना संक्रमित, सीएमओ कार्यालय रहा बंद
Thu, 09 Jul 2020 05:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Jul 2020 05:02 PM IST
सार
- सीएमओ कार्यालय में अस्थाई रूप से कार्य करने वाला युवक भी संक्रमित
- सीएमओ के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का सैंपल भेजा गया है जांच में
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज से सीएमओ कार्यालय के एक और स्वास्थ्यकर्मी सहित 11 लोगों की सैंपल की रिपोर्ट बुधवार की रात में कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें से एक युवक सीएमओ कार्यालय में अस्थाई रूप से कार्य करता है। उसके परिवार के चार सदस्य भी संक्रमित हैं।
विज्ञापन
इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 204 हो गई है। संक्रमित मरीजों को अस्पताल भेजने के साथ ही उनके घर की तरफ जाने वाले रास्तों को सील करा दिया गया। बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय भी बंद रहा और अधिकारी-कर्मचारी होम क्वारंटीन रहकर विभागीय कार्य संपादित करते रहे।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा है। क्योंकि अब पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए परिजन भी संक्रमित होने लगे हैं। बुधवार की रात में 11 सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें सीएमओ के एक स्वास्थ्यकर्मी तथा अस्थाई रूप से कार्य करने वाला एक युवक भी शामिल है। दोनों पडरौना शहर के निवासी हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने क्या कहा
अस्थाई रूप से कार्य करने वाले सुभाष चौक (ओंकारवाटिका कॉलोनी) निवासी युवक के पिता की एक दिन पहले ही सैंपल रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी, जबकि उसकी मां, भाई और बहनों की सैंपल रिपोर्ट रात में पॉजीटिव आई।
इसी तरह सीएमओ कार्यालय के जिस स्वास्थ्यकर्मी की सैंपल रिपोर्ट रात में पॉजिटिव आई, वह भी पडरौना शहर के कन्नौजिया वार्ड के निवासी हैं। एसडीएम सदर रामकेश यादव और शहर के लेखपाल योगेंद्र गुप्ता सहित की मौजूदगी में इन मोहल्लों में जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया।
इनके अलावा रामकोला क्षेत्र के कुस्महा का एक और रगड़गंज के तीन व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक व्यक्ति फाजिलनगर क्षेत्र का निवासी है, जबकि दूसरा कुशीनगर का रहने वाला है। 300 से अधिक लोगों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन 11 मरीजों को लेकर जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 204 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि 11 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित मिलने की वजह से कार्यालय बंद रखा है। पूरे स्टॉफ का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। संक्रमण से बचाव का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि 11 नए संक्रमित मरीज मिले हैँ। उनके गांव-मोहल्लों में जाने वाले रास्तों को सील करा दिया गया है तथा संक्रमण से बचाव संबंधी सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।