{"_id":"5ed9d7e08ebc3e903c17f407","slug":"many-corona19-positive-got-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में मिले 8 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 44","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में मिले 8 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 44
Fri, 05 Jun 2020 06:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Jun 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला तेज हो गया है। बृहस्पतिवार देर रात आठ और लोगों में संक्रमण की पुष्टि के बाद जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव 44 हो गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि देर रात आई रिपोर्ट में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बतरौली बाजार निवासी युवक के अलावा पटहेरवा थाना क्षेत्र के तरुअनवा गांव के धरम टोला में एक, कसया ब्लॉक के बजरकेरइया गांव में तीन, रामकोला ब्लॉक के भुइसोहरा गांव के दो व्यक्ति और विशुनपुरा ब्लॉक के डुमरा दुबौली की एक महिला कोरोना पॉजीटिव मिली है।
विज्ञापन
इस प्रकार जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 44 पहुंच गई है। इनमें दो लोगों की मौत हो चुकी है। सात मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 35 हैं। कोरोना के नए संक्रमितों के गांवों को कंटेंमेंट जोन घोषित करने और उन्हें सील करने के साथ सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एडीएम विंध्यवासिनी राय ने बताया कि फाजिलनगर क्षेत्र के गांव कुचिया मठिया, विशुनपुरा ब्लॉक के खजुरिया, विजई छपरा व बेतिया, रामकोला क्षेत्र के गांव चंदरपुर में कोरोना के नए रोगी मिलने के कारण इसका संक्रमण रोकने के लिए तथा बचाव के उद्देश्य से इनके तीन किलोमीटर के परिक्षेत्र को सील कर दिया गया है।
इन क्षेत्रों में अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने बताया कि बीमार व्यक्तियों व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने, मृतकों के अंतिम संस्कार जैसे अत्यावश्यक कार्यों में सोशल डिस्टेंसिंग की शर्त के साथ आवागमन में छूट दी जाएगी।