{"_id":"5f26a07e87d93f366067a98b","slug":"many-corona-positives-including-three-policemen-found-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Sant Kabir Nagar: संतकबीरनगर में तीन पुलिस कर्मी समेत मिले 36 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Sant Kabir Nagar: संतकबीरनगर में तीन पुलिस कर्मी समेत मिले 36 कोरोना पॉजिटिव
Sun, 02 Aug 2020 04:46 PM IST
vivek shukla
संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 02 Aug 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संकबीरनगर में रविवार को एंटीजन रिपोर्ट में तीन पुलिस समेत 36 कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 11 लोग स्वस्थ्य होकर घर गए। अब तक 1004 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि दस संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि रविवार को एंटीजन रिपोर्ट में 36 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें तीन पुलिस कर्मी शामिल है। इसमें पुलिस लाइन में तैनात दरोगा, सिपाही और धनघटा थाने में तैनात पुलिस कर्मी पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन
सीएचसी सेमरियावां में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव मिला है। कोर्ट का भी एक कर्मी पॉजिटिव मिला है। कोतवाली क्षेत्र में 12 लोग पॉजिटिव मिले है। जिसमें नगर पंचायत मगहर के काजीपुर में दो और मोहनलालपुर मोहल्ले में पांच लोग शामिल है।
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र में नौ लोग पॉजिटिव मिले है। जिसमें बारीडीहा में पांच लोग पॉजिटिव मिले है। जबकि कोचरी में एक ही परिवार के दो लोग शामिल है। मेंहदावल क्षेत्र में 11 लोग पॉजिटिव मिले है। इसमें टड़वरिया के तीन और भीमापार के तीन लोग शामिल है।
इसके अलावा दुधारा में दो,धर्मसिंहवा और महुली क्षेत्र में एक-एक पॉजिटिव पाए गए है। जबकि 11 लोग स्वस्थ्य होकर घर गए। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1004 लोग पॉजिटिव मिल चुके है।
दस संक्रमित की मौत हो चुकी है। 322 लोग एक्टिव है। जबकि 672 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। 131 जगह कंटेंमेंट जोन बनाया गया है। शनिवार को 355 लोगों का नमूना जांच को लिया गया है।