फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many corona positive got in Siddharthnagar Uttar Pradesh

सिद्धार्थनगर जिलें में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 137

Thu, 04 Jun 2020 05:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Jun 2020 05:49 PM IST
सार

  • खेसरहा और खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के अलग-अलग गांव के हैं निवासी
  • रिपोर्ट आने बाद आइसोलेशन में भेजने की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य महकमा
  • जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 137 हुई, तीन अबतक कोरोना से तोड़ जुके हैं दम

विज्ञापन
Many corona positive got in Siddharthnagar Uttar Pradesh
कोरोना वायरस। - फोटो : ANI

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में बृहस्पतिवार को दो कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। इसमें एक खुनियांव और दूसरा खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र का निवासी है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 137 हो गई है। हालांकि 77 लोग कोरोना पर जीत हासिल करके घर लौट चुके हैं।

विज्ञापन


खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक 16 मई को मुंबई से गांव लौटा था। स्क्रीनिंग के बाद उसे गांव के एक विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। तबीयत खराब होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे बांसी के महामाया आईटीआई कॉलेज में क्वारंटीन करने के साथ ही लार का सैंपल जांच के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


वहीं खुनियांव ब्लॉक के एक गांव निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति 19 मई को मुंबई से गांव लौटा। स्क्रीनिंग के बाद उसे घर भेज दिया गया था। इसके बाद 29 मई को तबीयत खराब होने के बाद लार का सैंपल जांच के लिए भेजने के साथ ही उसे अलग क्वारंटीन किया गया था। बृहस्पतिवार को गोरखपुर  मेडिकल कॉलेज से आए रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। मामले की पुष्टि सीएमओ डॉ. सीमा राय ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सील, 19 का सैंपल लिया

खुनियांव ब्लॉक के एक गांव में मिले कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 19 लोगों के लार का सैंपल जांच के लिए भेजने के साथ ही, उन्हें इटवा क्षेत्र के रामजानकारी इंटर कॉलेज गिरधरपुर में क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही एसडीएम इटवा विकाश कश्यप, सीओ श्रीयश त्रिपाठी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मुख्य मार्गों पर बैरिंकेडिंग की गई है। साथ ही लोगों को निर्देश दिया है कि बिना काम के वह घूमें नहीं।

गांव में हुई बैरिंकेडिंग
ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम बांसी शिवमूर्ति सिंह, बीडीओ खेसरहा सुशील कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष खेसरहा प्रदीप कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज सभा शंकर पांडेय, सीएचसी अधीक्षक एसके भारती गांव में पहुंचे। इसके बाद गांव का जायजा लिया। गांव के मुख्य मार्ग को बंद कर दिया। गाव में जाने वाले कुल चार रास्तों को बैरिंकेडिंग करा दिया है।

आकड़ों पर एक नजर
  • संक्रमितों की संख्या 137
  • ठीक हुए मरीजों की संख्या 77
  • एक्टीव मरीज जिनका इलाज चल रहा है 58
  • जिले में अब तक संक्रमण से मृतकों की संख्या 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed