फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many corona positive got in Kushinagar Uttar Pradesh

Corona in Kushinagar: कुशीनगर में एक ही दिन में मिले 65 कोरोना संक्रमित मरीज

Wed, 29 Jul 2020 08:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Jul 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Many corona positive got in Kushinagar Uttar Pradesh
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर में बुधवार की शाम तक कोरोना के 65 नए संक्रमित मरीज मिले। यह एक दिन में अब तक की प्राप्त सैंपल रिपोर्ट में संक्रमित मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। आरटीपीसीआर, ट्रू नॉट और एंटीजन टेस्ट से हुई जांच में मिली इस रिपोर्ट को लेकर जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 623 हो गई है। इसमें से एक्टिव मरीजों की संख्या 257 हो गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता की तरफ से बताया गया कि आरटीपीसीआर और ट्रू नॉट के अलावा अब सभी ब्लॉकों में एंटीजन जांच भी शुरू हो गई है। अब तक कुल 1344 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई है। बुधवार को आरटीपीसीआर, ट्रू नॉट और एंटीजन जांच के बाद 934 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। 
विज्ञापन


इसमें 869 निगेटिव और 65 पॉजिटिव केस मिले। अब एक्टिव पॉजिटिव केस 257 हो गए हैं। बुधवार को आई इस रिपोर्ट में विशुनपुरा ब्लाक के एक स्वास्थ्यकर्मी व एक ब्लाककर्मी के पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर दोनों स्थानों को सैनिटाइज कराकर सील कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट का एक कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा खड्डा में एक पुलिसकर्मी संक्रमित पाया गया है। हाटा सीएचसी का एक वार्ड ब्वाय भी संक्रमित पाया गया है। वहां भी सैनेटाइजेशन कराया गया है। इसके अलावा बुधवार को दो मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। इस तरह अब तक 356 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। कुल 10 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। 


बुधवार को 74 संदिग्ध लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। 124 कंटेनमेंट एरिया हैं, जहां संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रशासन की तरफ से सड़कों को सील कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed