{"_id":"5f2eb1e7795de4203b02429d","slug":"many-corona-positive-found-in-maharajganj-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मिले 75 नए कोरोना पॉजिटिव, 12 लोगों ने जीता कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मिले 75 नए कोरोना पॉजिटिव, 12 लोगों ने जीता कोरोना से जंग
Sat, 08 Aug 2020 07:38 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Aug 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को 75 कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि 12 स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक कोरोना के 1204 केस हो चुके हैं। अभी 663 केस सक्रिय हैं। कोरोना से स्वस्थ होने पर अब तक 531 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 10 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। संक्रमितो में आठ पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई. ए. अंसारी ने बताया कि संक्रमितो में महुआ महुई 1, नौतनवां 1, मोहम्मदाबाद 1, सुखरामपुर 1, बृजमनगंज 1, पनियरा 1, कम्हरिया 2, कंपियरगंज 1, बारीगांव 1, घुघली 1, पुरंदरपुर 1, सिसवा 11, रूधौली 1, बकुलडिहा 1, जिला अस्पताल 2, अंबेडकर नगर 2, राजीवनगर 3, जय प्रकाश नगर 2, एसपी आफीस 2, बैंक 3, शास्त्री नगर 2, सेखुई 4, थाना चौक 2, कस्मरिया 1, धरमौली 1, निचलौल 6, थाना फरेंदा 4, बैकुंठपुर 2, मथुरानगर 1, पकडी चौबे 2 एवं 6 अन्य संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
संक्रमितों में 136 लोगों को होम आइशोलेट किया गया है। अब तक 20,581 सैंपल की जांच हो चुकी है। प्रत्येक दिन जांच तेजी से किया जा रहा है। विभाग की ओर से टीम कोरोना जांच में जुटी है। सिसवा नगर पालिका के ईओ आशुतोष सिंह ने बताया कि कस्बे के सब्जी मंडी तिराहे को सील कर दिया गया है। संक्रमित मिलने के कारण बचाव को देखते हुए यह व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
संक्रमित व्यक्ति के घर आस पास पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कर दिया गया है। लोगों से अपील है कि सामाजिक दूरी बनाए रखे। साथ ही मास्क का प्रयोग हर हाल में करें।