फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many CA of Gorakhpur along with Chartered Accountants achieved their position in industries

National CA Day 2021: चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ गोरखपुर के कई सीए ने उद्योगों में हासिल किया मुकाम, जानिए कैसे बनाई अपनी पहचान

Thu, 01 Jul 2021 10:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Jul 2021 10:29 AM IST
सार

पांच दशक से हबीबुल्लाह एंड फर्म चार्टर्ड अकाउंटेंटों के लिए बनी है प्रेरणास्रोत।

विज्ञापन
Many CA of Gorakhpur along with Chartered Accountants achieved their position in industries
चार्टर्ड अकाउंटेंट हबीबुल्लाह और विजय अग्रवाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चार्टर्ड अकाउंटेंटों के लिए गोरखपुर की भूमि काफी उर्वरा रही है। इस डिग्री को हासिल करने वाले कई लोगों ने चार्टर्ड एकाउंटेंट के तौर पर अपनी पहचान स्थापित की। तो कुछ लोगों ने इस क्षेत्र से हटकर औद्योगिक क्षेत्र में मुकाम बनाया है। जिले में भी कई ऐसे हैं जिन्होंने इस क्षेत्र में सफलता हासिल की है। चार्टर्ड अकाउंटेंट समेत उद्यमियों का मानना है कि आज की परिस्थिति में चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री हासिल करने वाले युवाओं के सामने रोजगार की असीम संभावनाएं भी उपलब्ध है। 
विज्ञापन


हबीबुल्लाह और विजय की जोड़ी के नाम से विख्यात रही है हबीबुल्लाह एंड फर्म
हबीबुल्लाह ने तकरीबन पांच दशक पहले 1962 में दिल्ली से चार्टर्ड अकाउंटेंट का कोर्स करने के बाद गोरखपुर में अपनी फर्म स्थापित की थी। पांच साल के बाद 1967 में चार्टर्ड अकाउंटेंट विजय कुमार अग्रवाल इस फर्म के साथ जुड़ गए। अपने जीवन काल तक दोनों मिलकर इस फर्म को संचालित करते रहे। 2018 में विजय अग्रवाल का और 2019 में हबीबुल्लाह का निधन हो गया। तब तक इस फर्म की ब्रांचेस देश के विभिन्न राज्यों में फैल गई। 
विज्ञापन


आज इस फर्म के साथ 80 लोग काम कर रहे हैं। संचालन विजय कुमार अग्रवाल के बेटे चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक अग्रवाल कर रहे हैं। विवेक ने बताया कि उनकी फर्म देश के विभिन्न राज्यों में तकरीबन सभी सरकारी बैंक एलआईसी रेलवे एनएचएआई के लिए काम कर रही है। साथ ही विवेक ने कहा कि आज भी दोनों परिवारों के बीच उसी तरह का रिश्ता है, जैसे उनके पिता का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग से लेकर राजनीति तक चार्टर्ड अकाउंटेंट की पैठ

Many CA of Gorakhpur along with Chartered Accountants achieved their position in industries
नवीन अग्रवाल व आकाश जालान - फोटो : अमर उजाला।
भले ही चार्टर्ड अकाउंटेंटों को वित्तीय व्यवस्थाओं को संभालने वाला माना जाता है, लेकिन इस डिग्री को हासिल करने वाले कई लोग आज उद्योग से लेकर राजनीति क्षेत्र में ऊंचे मुकाम पर हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट मोहित अग्रवाल का कहना है कि उद्योगपतियों में सबसे बड़ा नाम सीए डिग्रीधारी कुमार मंगलम बिड़ला का है तो राजनीति में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु और वर्तमान रेल मंत्री पियुष गोयल सीए रहे हैं।

चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं निदेशक क्रेजी ब्रेड नवीन अग्रवाल ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री हासिल करने के बाद कुछ वर्षों तक इस फील्ड में गोरखपुर में काम किया। इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं लेकिन बड़े शहरों की चुलना में गोरखपुर में क्लाइंटो की कमी है। इसे देखते हुए मैन्युफैक्चरिंग से लेकर डिजिटल के क्षेत्र में हाथ आजमाया। आखिरकार फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में करियर की तलाश पूरी हुई। क्रेजी ब्रेड को टेकओवर करने के बाद आज इससे बेहतर ढंग से संचालित कर रहा हूं। सबसे खास बात यह है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट के कोर्स के दौरान हासिल की गई शिक्षा आज भी काफी सहायक साबित हो रही है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं निदेशक महाशक्ति फूड आकाश जालान ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट का कोर्स पैशन था और उद्योग स्थापित करना जीवन का लक्ष्य। कोर्स करने के बाद कुछ समय तक चार्टर्ड अकाउंटेंट के तौर पर काम भी किया। लेकिन साथ ही साथ कारोबार में भी अपना हाथ आजमाना शुरू कर दिया। चार्टर्ड अकाउंटेंट कोर्स के दौरान प्राप्त की गई शिक्षा उद्योग में फाइनेंशियल नॉलेज के रूप में काम आ रही है। भारत सरकार ने किसी भी ऑडिट के लिए केवल चार्टर्ड अकाउंटेंट को ही अधिकृत किया हुआ है। ऐसे में चार्टर्ड अकाउंटेंट कोर्स करने वाले अभ्यर्थी ही इस कार्य को कर सकते हैं। इसके क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed