फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manish murder case officers delay in registering case will interrogated by cbi

मनीष हत्याकांड: केस दर्ज करने में देरी का कारण बने अफसरों से भी हो सकती है पूछताछ

Sun, 05 Dec 2021 01:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Dec 2021 01:37 PM IST
सार

मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी ने आरोप लगाया था कि डीएम व एसएसपी ने घटना के बाद पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज न करवाने का दबाव डाला था। 

विज्ञापन
Manish murder case officers delay in registering case will interrogated by cbi
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के मामले की पहले चरण की जांच सीबीआई ने पूरी कर ली है। अब सभी बयानों का मिलान कराने के बाद जरूरत पड़ी तो दोबारा आरोपी व अन्य लोगों से पूछताछ की जा सकती है। केस दर्ज कराने में देरी का कारण बने अफसरों से भी पूछताछ संभव है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मनीष गुप्ता हत्याकांड में कार्रवाई में लापरवाही, केस दर्ज करने में देरी के भी आरोप हैं। माना जा रहा है कि देरी का कारण बने अफसर व कर्मचारियों से पूछताछ की जा सकती है। सीबीआई ने अभी एनेक्सी भवन का अपना कमरा खाली नहीं किया है।
विज्ञापन


जिस कमरे में पूछताछ चल रही थी उसमें उनके दस्तावेज मौजूद हैं। एक कमरा अभी सीबीआई के नाम से बुक है। सीबीआई 11 नवंबर को पहली बार गोरखपुर आई थी। सभी आरोपी पुलिस कर्मियों व मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी ने आरोप लगाया था कि डीएम व एसएसपी ने घटना के बाद पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज न करवाने का दबाव डाला था। इसका एक वीडियो भी सामने आया था।
 

हत्यारोपी पुलिसकर्मियों से जेल में की पूछताछ

शुक्रवार को सीबीआई के चार अधिकारी एएसपी संजय शर्मा के नेतृत्व में जेल पहुंचे और वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में जेएन सिंह व अक्षय मिश्रा को बारी-बारी बुलाया गया। सीबीआई के सामने पहले अक्षय मिश्रा पेश हुए और उसके बाद जेएन सिंह आए। करीब 1:30 बजे तक उनसे सीबीआई ने मनीष की मौत से जुड़े पहलुओं पर कई तरह के सवाल पूछे। टीम ने दोनों आरोपियों से पहले घटना विवरण पूछा और इसके बाद सवाल पूछे।


सीबीआई के सामने पहले दोनों पुलिस वाले खुद को बेकसूर बताते रहे। पूर्व में दिए गए बयान को ही दोहराते रहे। बाद में सीबीआई के अधिकारी एनेक्सी भवन लौटे और वहां से एएसपी संजय शर्मा सहित तीन सदस्य सड़क मार्ग से लखनऊ लौट गए। अब सिर्फ विवेचक विवेक श्रीवास्तव ही गोरखपुर में ठहरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed