फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manish murder Accused Inspector Vijay said in investigation of SIT he not went room at hotel krishna palace

मनीष हत्याकांड: एसआईटी के सामने आरोपी दरोगा विजय बोला- मैं कमरे में नहीं गया था

Sun, 17 Oct 2021 11:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Oct 2021 11:23 AM IST
सार

दरोगा ने कहा कि वह तो घायल होने की सूचना पर राहुल दुबे के साथ होटल आया था। इंस्पेक्टर ने घायल मनीष को अस्पताल ले जाने के लिए बुलवाया था। हम लोग अस्पताल ले गए थे।

विज्ञापन
Manish murder Accused Inspector Vijay said in investigation of SIT he not went room at hotel krishna palace
मनीष गुप्ता हत्याकांड का आरोपी दरोगा विजय यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में दर्ज हत्या के केस के छठवें आरोपी निलंबित दरोगा विजय यादव ने भी अन्य आरोपियों की तरह एसआईटी की पूछताछ में खुद को बेगुनाह बताया। बताया कि घटना के समय वह कमरे में मौजूद ही नहीं था। दरोगा ने कहा कि वह तो घायल होने की सूचना पर राहुल दुबे के साथ होटल आया था। इंस्पेक्टर ने घायल मनीष को अस्पताल ले जाने के लिए  बुलवाया था। हमलोग अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन


पूछताछ में विजय यादव ने बताया कि इस मामले में पहले पकड़े गए इंस्पेक्टर जेएन सिंह और चौकी इंचार्ज रहे अक्षय मिश्रा, दरोगा राहुल दुबे और कांस्टेबल प्रशांत भी खुद को बेगुनाह बता चुके हैं। इंस्पेक्टर जेएन सिंह और चौकी इंचार्ज रहे अक्षय मिश्रा ने घटना को हादसा बताया था। उनका कहना था कि मनीष गुप्ता ने ज्यादा पी रखी थी। नशे की हालत में ही उसे चोट आई और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सूत्रों से पता चला है कि दरोगा विजय यादव ने इंस्पेक्टर जेएन सिंह द्वारा लिखी गई जीडी (जनरल डायरी) में दर्ज बातों के इर्द-गिर्द ही सवालों का जवाब दिया है। दरोगा विजय यादव ने एसआईटी को जो कुछ बताया, उसके बारे में जो जानकारी बाहर आई है, उसके मुताबिक उसने कहा कि इंस्पेक्टर के हमराही के फोन करने पर मैं गया था। उस समय मैं राहुल दुबे के साथ क्षेत्र में था। होटल पहुंचे तो एक युवक घायल हाल में मिला उसके नाक के पास से खून निकल रहा था। उस वक्त तक हमें यह भी नहीं पता था कि यह युवक कौन है और कहां से आया है। उसे अस्पताल लेकर गए। वहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए। उसकी मौत हो गई थी, लिहाजा मैं डर गया और केस दर्ज होने के बाद जिला छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed