{"_id":"615fda9c8ebc3e62546e67f3","slug":"manish-gupta-murder-case-sit-can-recreate-scene-with-friends-of-deceased","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष हत्याकांड: मृतक के दोस्तों के साथ फिर सीन री-क्रिएट कर सकती है एसआईटी, 35 लोगों के दर्ज हो चुके हैं बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष हत्याकांड: मृतक के दोस्तों के साथ फिर सीन री-क्रिएट कर सकती है एसआईटी, 35 लोगों के दर्ज हो चुके हैं बयान
Fri, 08 Oct 2021 11:13 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:13 AM IST
सार
इससे पहले भी एसआईटी सीन री-क्रिएट कर चुकी है। वहीं एसआईटी ने गुरुवार को भी छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
कानपुर के कारोबारी मनीष के दोस्त हरवीर सिंह व प्रदीप चौहान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच कर रही कानपुर की एसआईटी होटल कृष्णा पैलेस में मनीष के साथ ठहरे गुरुग्राम के दोनों दोस्तों हरवीर सिंह व प्रदीप चौहान के साथ दोबारा सीन री-क्रिएट कर सकती है। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्तों को जल्द गोरखपुर बुलाया जाएगा। इसके बाद होटल, अस्पताल व पोस्टमार्टम हाउस के बीच सीन री-क्रिएट किया जाएगा। इससे पहले भी एसआईटी सीन री-क्रिएट कर चुकी है। दूसरी तरफ, एसआईटी ने गुरुवार को भी छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं। मामले में अब तक 35 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, मनीष गुप्ता के दोस्तों का गोरखपुर और कानपुर में बयान दर्ज किया गया है। गुरुग्राम के दोस्त हरवीर और प्रदीप को अपना बयान दर्ज कराने के साथ सीन री-क्रिएट करने के लिए गोरखपुर आना था, लेकिन वह नहीं आए। पहले तो उन्होंने गोरखपुर आने के पीछे घटना के हालात के बाद का डर बताया था। कानपुर में ही बयान दर्ज कराने के लिए अड़े रहे।
कानपुर में उनका बयान तो दर्ज हो गया, लेकिन गोरखपुर की जांच अधूरी है। लिहाजा, दोनों दोस्तों की मौजूदगी में सीन री-क्रिएट करने की तैयारी है। हरवीर और प्रदीप ने फिलहाल नवरात्र के बाद गोरखपुर आने का भरोसा दिलाया है। बताया जा रहा है कि दोनों कानपुर में बयान दर्ज कराने के बाद गुरुग्राम चले गए हैं।