फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manish Gupta murder case SIT can recreate scene with friends of deceased

मनीष हत्याकांड: मृतक के दोस्तों के साथ फिर सीन री-क्रिएट कर सकती है एसआईटी, 35 लोगों के दर्ज हो चुके हैं बयान

Fri, 08 Oct 2021 11:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Oct 2021 11:13 AM IST
सार

इससे पहले भी एसआईटी सीन री-क्रिएट कर चुकी है। वहीं एसआईटी ने गुरुवार को भी छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
Manish Gupta murder case SIT can recreate scene with friends of deceased
कानपुर के कारोबारी मनीष के दोस्त हरवीर सिंह व प्रदीप चौहान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच कर रही कानपुर की एसआईटी होटल कृष्णा पैलेस में मनीष के साथ ठहरे गुरुग्राम के दोनों दोस्तों हरवीर सिंह व प्रदीप चौहान के साथ दोबारा सीन री-क्रिएट कर सकती है। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्तों को जल्द गोरखपुर बुलाया जाएगा। इसके बाद होटल, अस्पताल व पोस्टमार्टम हाउस के बीच सीन री-क्रिएट किया जाएगा। इससे पहले भी एसआईटी सीन री-क्रिएट कर चुकी है। दूसरी तरफ, एसआईटी ने गुरुवार को भी छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं। मामले में अब तक 35 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मनीष गुप्ता के दोस्तों का गोरखपुर और कानपुर में बयान दर्ज किया गया है। गुरुग्राम के दोस्त हरवीर और प्रदीप को अपना बयान दर्ज कराने के साथ सीन री-क्रिएट करने के लिए गोरखपुर आना था, लेकिन वह नहीं आए। पहले तो उन्होंने गोरखपुर आने के पीछे घटना के हालात के बाद का डर बताया था। कानपुर में ही बयान दर्ज कराने के लिए अड़े रहे।
विज्ञापन


कानपुर में उनका बयान तो दर्ज हो गया, लेकिन गोरखपुर की जांच अधूरी है। लिहाजा, दोनों दोस्तों की मौजूदगी में सीन री-क्रिएट करने की तैयारी है। हरवीर और प्रदीप ने फिलहाल नवरात्र के बाद गोरखपुर आने का भरोसा दिलाया है। बताया जा रहा है कि दोनों कानपुर में बयान दर्ज कराने के बाद गुरुग्राम चले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed